बैतूल

Chindwara News : आई फ्लू से बचाव व इलाज के लिए शिविर मंगलवार को

चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के ऑफिस के सामने लगाएगा शिविर

छिंदवाड़ा : विगत कुछ दिनों से छिंदवाड़ावासी आंखों के संक्रामक रोग आई फ्लू से लगातार पीड़ित हो रहे हैं और यह मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं आंखें मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है और उनका स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के मार्गदर्शन में चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आई फ्लू से बचाव एवं इलाज हेतु लग रहा कैंप

इस संबंध में जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कृष्णा हरजानी ने बताया छिंदवाड़ा में आई फ्लू से बचाव एवं इलाज हेतु कई कैंप लगाए जा रहे हैं इसमें जिन्हें आई फ्लू हो उनका निशुल्क जांच एवं इलाज होगा तथा बचाव के लिए दवाएं तथा मार्गदर्शन दिया जाएगा जिनमें पहला शिविर विवेक बंटी साहू के कार्यालय के सामने मंगलवार दिनांक 1 अगस्त को सुबह 12 बजे आयोजित किया जा रहा है इसके बाद जिलेभर में कैंप लगाए जाएंगे इस शिविर में लायंस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों की टीम का सहयोग प्राप्त होगा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने समस्त नगरवासियों से इस कैंप का लाभ लेने की अपील की है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button