Chhindwada News:युवक की प्रेमिका ने युवती को मारा चाकू व्हाट्सएप चैटिंग देखने के बाद नाराज होकर किया हमला पुलिस ने दर्ज किया मामला
Chhindwada News: The young man's girlfriend stabbed the girl after getting angry after seeing WhatsApp chatting, police registered a case

Chhindwada News: (छिंदवाड़ा): देहात थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दो युवतियों के बीच मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई दरअसल सारे मामले को लेकर जो बात सामने आई वह यह है की रंगला पंजाब होटल में युवती काम करती थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने अपने प्रेमिका के साथ दूसरी युवती की चैटिंग पढ़ ली जिसके बाद सारा मामला सामने आया जहां युवतियों के बीच एक युवक को लेकर मारपीट हुई युवक के प्यार में पागल प्रेमी का इस बात से नाराज थी कि उसके प्रेमी से दूसरी युवती बात करती है। इस वजह से उसका प्रेमी उसे नजरअंदाज करने लगा।
प्रेमिका ने युवती से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया घायल युवती के गले में चोट आई है घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है टीआई जीएस उईके ने बताया कि परासिया रोड स्थित एक होटल में शिवानी और आशीष काम करते थे दोनों के बीच बात होती थी कुछ दिनों पहले होटल में काम करने रीना आई और रीना के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी इस बात से शिवानी नाराज थी शिवानी आदर्श नगर में किराए से रूम लेकर रहती है शनिवार को शिवानी ने रीना को बात करने अपने रूम में बुलाया रीना जब शिवानी के रूम में पहुंची तो दोनों के बीच मारपीट हो गई मारपीट के दौरान शिवानी ने सब्जी काटने के चाकू से रीना पर वार कर दिया रीना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवानी के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है।
वारदात के बाद शिवानी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है मकान मालिक का नाम गजानन ठाकुर है यह किसी को भी किराए पर बिना किसी छानबीन के मकान किराए पर दे देता है एवं उनके अनैतिक कार्य पर भी रोक नहीं लगाता इस को मात्र पैसों से मतलब है इसके बार-बार पूछने पर यह मेरी कोई गलती नहीं कहता रहा वारदात 4 बजे कमरा बंद करने के बाद हुई और इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी मकान मालिक ने पुलिस को अभी तक कोई सूचना नहीं दी थी मकान मालिक साक्ष्य छुपाकर वारदात के साक्ष्य दबाकर मामले को दबाना चाहता है एवं उसी की सहमति से वारदात करने वाला शिवानी के घर पहुंची अभी वह रीना पर भी दबाव डाल रहा है।



