Betul Samachar : एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष चिचोली पर लगाए सभी आरोप निराधार: नितिन विश्वास
Betul Samachar: All allegations against NSUI Block President Chicholi are baseless: Nitin Biswas

Betul Samachar : (बैतूल)। कुछ दिन पूर्व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन चिचोली के एक कार्यकर्ता द्वारा चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष पर भाजपा व अभावि परिषद से जुड़े होने का आरोप लगाया गया व साथ ही जिला अध्यक्ष पर निजी संबध निभाने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बैतूल जिला प्रवक्ता नितिन विश्वास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष द्वारा जिस कार्यकर्ता को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है, वह शुरुआत से कांग्रेस की विचारधारा के साथ है। इस प्रकार के आरोप लगाने वाले की हम घोर निंदा करते हैं।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : चिंता ना करें सरकारी कर्मचारी, कांग्रेस शुरू करेंगी पुरानी पेंशन स्कीम -निलय विनोद डागा
ब्लॉक अध्यक्ष चिचोली की नियुक्ति आपसी संबंध के कारण नहीं हुई है बल्कि कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव मनोज आर्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरका सिंह, आदिवासी महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री कुमरे, आदिवासी कांग्रेस बैतूल जिलाध्यक्ष डॉ.रमेश काकोडिया, चिचोली जनपद अध्यक्ष सरस्वती प्रहलाद काकोडिया, जनपद उपाध्यक्ष सुनिता दीपक बारस्कर, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चिचोली नेकराम यादव, सेवादल चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नवनीत आर्य, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह उईके, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चिचोली राहुल चंदेलकर, सेवादल यंग ब्रिगेड ग्रामीण चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष अभिमन्यु यादव व यंग ब्रिगेड शहरी ब्लॉक अध्यक्ष अर्पित आर्य, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चिचोली सुरेश यादव तथा चिचोली ब्लॉक के अति महत्वपूर्ण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों, मंडलम सेक्टर पदाधिकारियों की अनुशंसा व सहमति से की गई। ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ जिस कार्यकर्ता ने आरोप लगाए वह स्वयं संगठन में गुटबाजी फैला रहा है। तथाकथित छात्र नेता पर पूर्व में भी विवाद करने का आरोप है।
खबर ये भी हैं: Betul News : आप आशीर्वाद दें मैं बैतूल में बड़े उद्योग स्थापित करवाऊंगा-हेमंत खण्डेलवाल, बैतूल में विकास के नए आयाम करेंगे स्थापित



