Kia Sonet Facelift : टाटा नेक्सॉन को टक्कर देने के लिए जल्द आ रही है ये नई Kia Sonet Facelift, एक्सटीरियर में होंगे ये बदलाव
Kia Sonet Facelift: This new Kia Sonet Facelift is coming soon to compete with Tata Nexon, these changes will be in the exterior

|
Kia Sonet Facelift : दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Kia अब अपने विस्तार को लेकर पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने अपनी नई किआ सोनेट (Kia Sonet) की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते Kia Sonet Facelift को लॉन्च किया जाएगा। ये कार सबसे पहले भारत में साल 2020 में लॉन्च हुई थी और अब 3 साल की सफलता के बाद कंपनी इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर रही है। Kia India ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि 14 दिसंबर को Kia Sonet Facelift को लॉन्च किया जाएगा।
खबर ये भी हैं : Business Idea : कहीं भी शुरू करें ये बिसनेस, हर महीने होगी लाखो की कमाई, लागत भी बहुत कम
Kia Sonet Facelift का इंटीरियर कैसा होगा?
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से पता चलता है कि नई कार में 10. 25 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा कार में क्लाइमेट कंट्रोल समेत कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कार के एक्सटीरियर में भी थोड़ा बदलाव किया जाएगा। टीजर से पता चलता है कि कार के एक्सटीरियर में भी अहम बदलाव होंगे। नई किआ सोनेट के हेडलाइट्स और डीआरएल में बदलाव किए गए हैं। इस बार एल शेप एलईडी डीआरएल दिए जा रहे हैं। साथ ही कंपनी ने फॉग लैंप की पोजीशन भी थोड़ी डाउनग्रेड कर दी है। वहीं फ्रंट ग्रिल में भी थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
खबर ये भी हैं : IPO New Rules : आज से बदल गए शेयर मार्केट के ये नियम, पैसा लगाने से पहले जरूर जान लें, वरना होगा तगड़ा नुकसान

क्या इंजन बदलेगा? (Kia Sonet Facelift)
इंजन परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी, लेकिन Kia Sonet में मौजूदा Kia Sonet जैसा ही पावरट्रेन मिलेगा। नई कार में 1. 2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन का भी विकल्प है। भारतीय ऑटो बाजार में एंट्री के बाद इस कार का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी ब्रेजा, रेनॉल्ट किगर और निसान मैग्नाइट से होगा।
खबर ये भी हैं : LIC SIIP: LIC का सबसे धांसू प्लान, इतने दिनो में दोगुना हो जाएगा पैसा, रोज बचाने होंगे सिर्फ 100 रुपये
किआ सोनेट का इंजन (Kia Sonet Facelift)
अब अगर हम किआ सोनेट फेसलिफ्ट के इंजन की बात करें तो, इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यानि कि मौजूदा 1.2 L एस्पिरेटेड पेट्रोल फ्लैगशिप टर्बो पेट्रोल यूनिट और 1. 5 L डीजल के साथ बरकरार रहेगा। अपने मौजूदा स्वरूप में सोनेट एक पॉपुलर कार बनी हुई है, लेकिन इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। क्योंकि इस सेगमेंट में नई हुंडई वेन्यू के साथ-साथ, नई टाटा नेक्सन के साथ और भी कई राइवल्स की लॉन्चिंग हो चुकी है। मौजूदा समय में सोनेट बिक्री के मामले में सेल्टोस से पीछे है, लेकिन 4 मीटर से कम वाले सेगमेंट में अपने आप में एक बड़ी विक्रेता बनकर बैठी है।
खबर ये भी हैं : King Cobra video : ठंड में सूर्य का दीदार करने मिट्टी के टीले पर सीधा खड़ा हो गया 25 फीट का कोबरा, देखने वालों के उड़ गए तोते – 1

किआ सोनेट पावरट्रेन (Kia Sonet Facelift)
किआ सोनेट फेसलिफ्ट के लिए पावरट्रेन विकल्प मौजूदा मॉडल से लिए जाने की उम्मीद है। इनमें 1.2-लीटर NA पेट्रोल मोटर, 1. 0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल मिल शामिल है। टाटा नेक्सन , मारुति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू के इस अपडेट प्रतिद्वंद्वी की कीमतें इस साल के अंत में सामने आएंगी।
खबर ये भी हैं : दुनिया का पहला 60MP OIS सेल्फी कैमरे वाला Infinix Zero 20 मिल रहा 7000 रुपये का Discount के साथ, करें कहीं Offer खत्म न हो जाए-1
फीचर्स (Kia Sonet Facelift)
हालांकि, कई मौजूदा फीचर्स बरकरार रहेंगे। जिसमें 10. 25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, यूवीओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वॉयस कमांड, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, एक एयर प्यूरीफायर, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्राइव मोड, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम देखने को मिलेगा।
खबर ये भी हैं : OnePlus 12 : धांसू फीचर्स के साथ कल लॉन्च होगा OnePlus 12 स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास
|



