छिंदवाड़ा

Chhindwara News : स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के अंतर्गत टीम छिन्दवाड़ा ने शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए किए श्रमदान

Chhindwara News : Under Swachhta Hi Seva Pakhwada, “Team Chhindwara” donated labor to make the city garbage free.

Chhindwara News : स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के अंतर्गत शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए शहर के वार्ड क्रमांक 19 रेलवे स्टेशन जैसे अधिक आवाजाही वाले सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गयाI एवं स्वच्छता ही सेवा-2023 स्वेच्छा और श्रमदान की भावना के साथ-साथ सफाई मित्रों के सहयोग से स्थानीय निकायों में संपूर्ण स्वच्छता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दिनांक 21 सितम्बर 2023 दिन गुरुवार की सुबह वार्ड क्रमांक 19 रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई गई की एवं रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से कचरा ट्रेन से बाहर ना फेकने, कचरा कूड़ेदान में डालने, गंदगी न फ़ैलाने और स्वच्छता बनाए रखने का सन्देश दिया गयाI साथ ही सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई अभियान का आयोजन एवं लिटर बिन, सार्वजनिक शौचालय, कचरा गाड़ी तथा वार्ड नं. 43 M.R.F. सेंटर प्रोसेसिंग प्लांट एवं वार्ड नं. 3 जामुनझिरी प्लांट का भ्रमण एवं नवीनीकरण किया गयाI सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ रेलवे स्टेशन में श्रमदान करके किया गयाI इस दौरान रेलवे बोर्ड के जेड आर यू सी सी मेम्बर नगरनिगम के ब्रांड एम्बेसेडर शासकीय अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी श्री अनिल मालवी, जोन प्रभारी श्री रामवृक्ष यादव, श्री सुनील मालवी, स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर श्री हरनाम सिंह भट्टी, श्री स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य श्रीमती अमिता बरहैया रेलवे हेल्थ इंस्पेक्टर श्री एच. पी. गुप्ता, श्री भूषण सहारे, सुमित वंसकार, वार्ड सुपरवाइजर एवं स्वच्छता टीम उपस्थित रहीI कार्यक्रम का समापन स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर द्वारा यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गयाI तद्पश्चात वार्ड क्रमांक 19 के सार्वजनिक शौचालय का भ्रमण ब्राण्ड एम्बेसेडर श्री हरनाम सिंह भट्टी जी द्वारा करवाया गया एवं स्वच्छता शपथ दिलाई गयीI उसके बाद स्वच्छता निरीक्षक श्री मंगेश राव पवार जी के द्वारा वार्ड क्रमांक 43 M.R.F. सेंटर प्रोसेसिंग प्लांट एवं वार्ड नं. 3 जामुनझिरी प्लांट का भ्रमण एवं नवीनीकरण करके किया गयाI

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button