बैतूल

Chhindwara News : आदिवासी समाज ने विश्व आदिवासी दिवस पर काली पट्टी बांधकर किया हल्ला बोल

Chhindwara News : The tribal society made a hue and cry on World Tribal Day by tying a black band

छिंदवाड़ा : विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर आदिवासी समाज के संगठन ने हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय में एकत्रित होकर रैली निकालकर हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप आदिवासी दिवस मनाया उनका कहना है कि जल जंगल और जमीन पर हमारा अधिकार है देश की सरकार गैर आदिवासियों को आदिवासी बनाना बंद करें विश्व आदिवासी दिवस की छुट्टी प्रदेश सरकार द्वारा नहीं दी जा रही इन तमाम मांगो के 28 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के अवसर पर अमरवाड़ा में सर्व आदिवासी समाज आदिवासी जन उत्थान समिति के द्वारा गैर राजनीतिक रेली निकालकर कार्यक्रम संपन्न किए गए एकत्रित जन समुदाय ने जय सेवा जय बड़ादेव जय सेवा जय जोहार के नारे लगाते हुए मणिपुर में हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की वही आदिवासी समाज के द्वारा यह भी नारे लगाए गए कि जो सरकारी जमीन है वह आदिवासियों की है उसमें उनका अधिकार मिलना चाहिए जैसे एक तीर एक का मन होता है वैसे ही तभी आदिवासी एक समान है ऐसे नारे लगाते हुए हर्ष उल्लास के साथ सर्व आदिवासी समाज के विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया राजमहल हरई में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से पारंपरिक तरीके से मनाया गया राजमहल पर धर्मगुरु आंचल कुंड वाले दादाजी और बुजुर्गों के सानिध्य में आदिवासी समुदाय द्वारा विशाल शोभा यात्रा रैली निकाली गई जो कि नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई राजमहल पहुंची जहां विविध कार्यक्रम आयोजित हुए कार्यक्रम के सूत्रधार अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने कहा की विश्व आदिवासी दिवस से आदिवासियों को एक नई पहचान मिली है आज हम विश्व आदिवासी दिवस मना कर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और सभ्यता परंपरा का अनुसरण करेंगे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button