छिंदवाड़ा

Chhindwara News : ग्राम खमरा में रोजगार सहायक विजय साहू द्वारा, शराब पीकर छात्रावास की महिला से की गाली गलौज*

Chhindwara News: In Gramra, employment assistant Vijay Bhandari stole street goods from a man's woman after drinking alcohol.

विधानसभा चुनाव के दिन की है घटना, प्रशासन सोया कुंभकरण की नींद

Chhindwara News : ग्राम खमरा में रोजगार सहायक विजय साहू द्वारा शराब पीकर छात्रावास की महिला से की गाली गलौज*
Chhindwara News : ग्राम खमरा तहसील बिछुआ में स्थित सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास खमरा में चुनाव के दिन,  महिला रसोइया के साथ रोजगार सहायक विजय साहू ने शराब पीकर किया अभद्र व्यवहार गाली गलौज की। जिसकी शिकायत जनपद पंचायत बिछुआ की सीईओ एवं बिछुआ थाने में शिकायत की जानकारी के अनुसार चुनाव कराने आए निर्वाचन दल के लिए दिनांक 17 /11 /2023 को भोजन की एवं स्नान की व्यवस्था छात्रावास में की गई थी। इसी बीच समय दोपहर 12:00 बजे के लगभग खमरा पंचायत के रोजगार सहायक विजय पिता सहादेव साहू बिना अनुमति के छात्रावास में घुस गया, वहां शराब लेकर आया एवं पहले से भी पिया हुआ था।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : मतदाता जागरूकता हेतु बाइक रैली का सावरीबाज़ार में आयोजन

छात्रावास प्रांगण में बैठकर शराब पिया अनावेदक विजय साहू शराब के नशे में धूत था जो की एक शासकीय कर्मचारी है, उसके द्वारा छात्रावास के किचन में घुसकर बर्तन फेंक दिए और मेरे साथ एवं अन्य महिला कर्मचारियों के साथ गंदी गंदी गाली गलौज की गई एवं गोंड गवार चमार आदि जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया छात्रावास के सभी आदिवासी कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसकी शिकायत छात्रावास पी आर मसराम सुभाष उईके सुषमा कूदावले राहुल काकोडिया किरण बुनकर के द्वारा लिखित शिकायत की गई एवं प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई है। पर अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ओर क्या ध्यान दे पता है।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : स्वीप प्लान अंतर्गत विशाल मैराथन का उमरानाला में आयोजन किया गया

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button