छिंदवाड़ा

Chhindwara News : थारवा पंचायत में हो रही नियमों की अवहेलना

Chhindwara News: Rules are being violated in Tharwa Panchayat

ऐसी पंचायत जिसमें है 2 सचिव फिर भी लटका रहता है पंचायत में ताला

Chhindwara News : थारवा पंचायत में हो रही नियमों की अवहेलना

WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwara News : हर्रई जनपद पंचायत हर्रई के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत थारवा का है मामला इस पंचायत में 2 सचिव पदस्त है उसके बाद भी ग्राम पंचायत में ताला लटका रहता है, मीडियाकर्मी के पहुँचने के पहले 3 बजे ही पंचायत बंद कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव कोई कार्य नही करते हैं बिना छुट्टी लिए अपने घर पर रहते हैं, ग्रामीण बहुत परेशान हैं एक बुजुर्ग महिला की लगभग 2 वर्षों से ब्रद्धा पेंसन नही बन पा रही है। कई बार आवेदन दिया गया उनसे पैसों की माँग की जा रही है।

खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : एसपी की स्पेशल टीम ने पकड़ा डकैती कर हत्या का फरार आरोपी

Chhindwara News : थारवा पंचायत में हो रही नियमों की अवहेलना

पंचायत में 52 लाख रुपये की लागत से तालाब निर्माण कार्य प्रारंभ है जबकि ग्रामवासी तालाब बनने का विरोध कर रहे हैं ग्राम वासियों की निजी खेतों पर बिना सहमति के तालाब निर्माण कार्य चालू है ग्राम पंचायत थारवा महिला सचिव लीला पंद्राम पंचायत मे अनुपस्थित पाई गई संपर्क करने बिना छुट्टी लिए घर पर थी। प्रभारी सचिव संतोष गिरी से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा गोलमाल जानकारी देते हुए अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आये। थारवा ग्राम पंचायत के सरपंच उम्मीलाल धुर्वे द्वारा जानकारी दी गई कि लीला पंद्राम को पिछले 2 वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है जिसे हम सचिव पद की जिम्मेदारी नही दे सकते हैं सरपंच का कहना है कि लीला पंद्राम अनपढ़ है जिसे सरपंच शब्द लिखना नही आता वो पंचायत नही चला सकती।

खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : हिट एंड रन : एएसआई की मौत, चेक पोस्ट पर बोलेरो चालक ने एएसआई को रौंदा

Chhindwara News : थारवा पंचायत में हो रही नियमों की अवहेलना

पिछले कई वर्षों से यह पंचायत विवादों से घिरे हुए हैं। महिला सचिव द्वारा 26 जनवरी 2024 को झण्डा वंदन के समय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए वीडियो भी खूब बायरल हुआ और खबरें भी प्रकाशित की गई थी। पिछले दिनों इसी महिला सचिव ने हर्रई के एक जानेमाने पत्रकार को मारने पीटने और झूठे केस मे फसाने की भी धमकी दी गई थी। मीडिया कर्मियों द्वारा ग्राम पंचायत थारवा की शिकायत हर्रई जनपद सीईओ आर.एन. सिंह से की गई है अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा इन पर क्या कार्यवाही की जाती है।

खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगाँव छिंदवाड़ा में वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button