छिंदवाड़ा

Chhindwara Today News : एसपी की स्पेशल टीम ने पकड़ा डकैती कर हत्या का फरार आरोपी

Chhindwara Today News: Special team of SP caught the absconding accused of robbery and murder*

Chhindwara Today News : एसपी की स्पेशल टीम ने पकड़ा डकैती कर हत्या का फरार आरोपी

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwara Today News : छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्ग निर्देशन पर लखनादोन सिवनी पेशी से वापिस लाते समय पुलिस स्टाफ को चकमा देकर दिनक 29.11.23 को सिवनी बस स्टैंड से आरोपी मोनू ठाकुर फरार हो गया था, जो पुलिस अभिरक्षा से आरोपी मोनू ठाकुर फरार होने पर पुलिस स्टाफ की रिपोर्ट पर सिवनी कोतवाली में अपराध क्रमांक 1024/2023 धारा 224भादवी कायम किया गया था।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : डॉ. अरुण खोबरे का नाम मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज

फरार आरोपी पूर्व के डकैती हत्या जैसे गंभीर अपराध का होने के कारण छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेकर 04 सदस्यीय टीम गठित किया, जो टीम को समय समय पर मार्ग दर्शित करते रहें, टीम सदस्य थाना प्रभारी मोहखेड़ उप निरीक्षक महेंद्र भगत, Hc शिव करण पांडेय, आदित्य रघुवशी, सागर मार्सकोले के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन पर लगातार तलाश पतासाजी कर हर संभव स्थान पर दबिश दी गई,और मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की फरार आरोपी मंडल मंडला के बिछिया तहसील में कहीं देखा गया है।

खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : हिट एंड रन : एएसआई की मौत, चेक पोस्ट पर बोलेरो चालक ने एएसआई को रौंदा

स्पेशल टीम के द्वारा बिछिया में जाकर दबिश दी गई और बिछिया बस स्टैंड से मोनू ठाकुर को अभीरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक महोदय की स्पेशल टीम उप निरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी मोहखेड़, hc शिवकरण पांडेय, आदित्य रघुवांशी, सागर मार्सकोल की मुख्य भूमिका रही है जिसे Sp महोदय के द्वारा पुरस्कृत करने को कहा गया है।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : कलेक्टर के आदेशो का मोहखेड तहसीलदार समेत अधिकारी बनाते रहे मजाक

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button