बिज़नेस

DA Hike : नए साल से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, डीए में 4% की बढ़ोतरी

DA Hike: Government employees got good news before the new year, DA increased by 4%

DA Hike : नए साल से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, डीए में 4% की बढ़ोतरी

WHATSAPP GROUP
Join Now

DA Hike : नए साल से पहले जम्मू कश्मीर और पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल गया है। एक तरफ जम्मू प्रशासन ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है, वही दूसरी तरफ पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भी 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है, ऐसे में नए साल से कर्मचारियों के खाते में सैलरी में उछाल देखने को मिलेगा।इधर, नए साल में लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ते की दरों में भी एक बार फिर संशोधन होने की संभावना है। (DA Hike)

खबर ये भी हैं : Betul Blood Donation News : दिवंगत लेखचंद यादव की पुण्यतिथि पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने किया रक्तदान, मरीजों को वितरित किए फल

भगवंत मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है- आज पंजाब राज्य मंत्रालय संबद्ध सेवा सेवा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह बताते हुए खुशी है कि हम कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं… डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो एक दिसंबर 2023 से प्रभावी होगी। बैठक के बाद पीएसएमएसयू अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बाकी आठ फीसदी डीए भी जल्द दिया जाएगा।

लंबे समय से हो रही थी मांग: बता दें कि कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, लंबित 12 प्रतिशत डीए जारी करने और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे थे। पीएसएमएसयू ने रविवार को अपनी एक महीने से अधिक लंबी हड़ताल को निलंबित कर दिया था, जो आठ नवंबर से शुरू हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पहले अपनी हड़ताल स्थगित कर दी थी।

खबर ये भी हैं : Nubia Z60 Ultra : 16GB रैम वाला ये स्‍मार्टफोन OnePlus 12 को देंगा कढ़ी टक्‍कर, डिजाइन है सबसे हटके

जम्मू कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ा, बढ़कर हुआ 46% (DA Hike)

हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4% की वृद्धि की है। इस संबंध में वित्त विभाग के प्रधान सचिव संतोष डी वैद्य द्वारा आदेश भी जारी किए जा चुके है।इसके तहत अब सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42% की जगह अब 46% डीए मिलेगा और यह डीए मूल वेतन यानी बेसिक पे पर दिया जाएगा। चुंकी डीए की नई दरें जुलाई से लागू होंगी, ऐसे में 5 महीने के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।इसका लाभ पेंशनरों को भी मिलेगा, दिसंबर से पेंशन बढ़कर आएगी। (DA Hike)

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी को केलीफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी अमेरिका से मिली पीएचडी -1

DA Hike : नए साल से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, डीए में 4% की बढ़ोतरी

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों का भी 4 फीसदी डीए बढ़ा (DA Hike)

जम्मू कश्मीर की तरह पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को भी तोहफा मिल गया है। नए साल से पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मिनिस्ट्रियल स्टाफ का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। वर्तमान में कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिल रहा है और अब 4 फीसदी बढ़ने के बाद महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो गया। इसका लाभ 3 लाख कर्मचारियों और 3.25 लाख पेंशनभोगियों को होगा। नई दरें दिसंबर 2023 से लागू होंगी। एक हफ्ते के अंदर इसके आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

दरअसल, हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की… एक बड़ी खुशखबरी साझा कर रहे हैं कि हम कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं…DA में 4% की बढ़ोतरी की गई है जो 1 दिसंबर 2023 से प्रभावी माना जाएगा। बता दे कि नई बढ़ोत्तरी के बाद 1100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। राज्य में कुल 3.25 लाख कर्मचारी और 3.50 लाख पेंशनर हैं।इधर, पंजाब राज्य मंत्रालय संबद्ध सेवा यूनियन को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आश्वासन भी दिया कि बाकी आठ फीसदी डीए भी जल्द दिया जाएगा, वही अन्य मांगों पर भी विचार किया जाएगा। (DA Hike)

खबर ये भी हैं :  Honda Elevate SUV : होंडा एलिवेट की जमकर हो रही बिक्री, खूबियां जान आप भी चाहोंगे खरीदना, जानें कीमत

केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर में मिला था तोहफा (DA Hike)

केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर महीने में 4 प्रतिशत के महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया गया था। केंद्रीय कर्मचारियों को यह भत्ता जुलाई से दिसंबर छमाही के लिए मिला था। इसी के साथ कर्मचारियों का भत्ता अब 46 प्रतिशत हो गया है। नए साल में एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों को भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। यह बढ़ोतरी 4 प्रतिशत हो सकती है। (DA Hike)

खबर ये भी हैं :  Aadhar Update : Mobile से कुछ मिनटों में बदलें अपने Aadhar Card में फोटो, जानें ऑनलाइन प्रोसेस

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button