Betul Blood Donation News : दिवंगत लेखचंद यादव की पुण्यतिथि पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने किया रक्तदान, मरीजों को वितरित किए फल
Betul Blood Donation News: On the death anniversary of late Lekhchand Yadav, BJP legal cell donated blood, distributed fruits to patients.
युवा एकता मंच, नर्सिंग संघ के कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Blood Donation News : (बैतूल)। युवा समाजसेवी दिवंगत लेखचंद यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ एवं युवा एकता मंच सहित नर्सिंग संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर दिवंगत लेखचंद यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरण कार्यक्रम भी किया गया। इस मौके पर दिवंगत लेखचंद यादव के छोटे भाई अधिवक्ता दिलीप यादव, जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने बताया कि भैया ने 2009 में युवा एकता मंच के माध्यम से समाज सेवा की शुरुआत की।
खबर ये भी हैं : Okinawa Lite : मात्र 1,500 की EMI पर खरीदे ओकिनावा का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेंगे ये फीचर

Betul Blood Donation News : दिवंगत लेखचंद यादव की पुण्यतिथि पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने किया रक्तदान, मरीजों को वितरित किए फल
शुरू दिनों में वार्डों की साफ सफाई, वार्डों के विकास के मुद्दों के ऊपर लड़ाई लड़ी। फिर भाजपा में युवा मोर्चा नगर महामंत्री विधायक प्रतिनिधि, जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा रहते सक्रिय होते हुए जिला अस्पताल में युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। किसी के जन्म दिवस, विवाह वर्षगांठ में युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करके रक्तदान के क्षेत्र में अलख जगाई। बंडू लिखितकर पूर्व जिला उपाध्यक्ष नर्सिंग छात्र संघ ने बताया कि भैया हमेशा सभी के जन्मदिवस पर रक्तदान कैंप लगाते थे। हर वर्ग की लगातार सेवा करते थे, बंटी आरसे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा नगर आई टी सेल प्रभारी ने कहा कि भैया युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।
खबर ये भी हैं : Betul News : सीएम यादव ने पदभार लेते ही अपराधियों पर नकेल और खुले में मांस बिक्री को किया था प्रतिबंधित

Betul Blood Donation News : दिवंगत लेखचंद यादव की पुण्यतिथि पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने किया रक्तदान, मरीजों को वितरित किए फल
जिले के युवा बड़ी संख्या में भैया को प्यार करते थे, भैया से जुड़े थे, भैया उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते थे। आज भैया के कारण ही युवाओं में रक्तदान की क्रांति जगी है। प्रथम पुण्यतिथि पर उमेश माथनकर, प्रकाश ठाकुर ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल वितरित कर नम आंखों से उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिलीप यादव अधिवक्ता, महेंद्र साहू विहिप विभाग सह मंत्री, अरविंद सिंह कुशवाह, दीपक पाल अधिवक्ता, रंजना बेस अधिवक्ता, बंडू लिखितकर, बंटी आरसे, हर्षित शिंदे, शीतल गोस्वामी अधिवक्ता, प्रकाश ठाकुर, शनि ठाकुर, नीलम नागवंशी अधिवक्ता, दीपक डुमने अधिवक्ता, पूनम गौर अधिवक्ता, राहुल नागौर, हिमांशु, राजा, विजय बड़ोदे उपस्थित थे।
खबर ये भी हैं : Warm Water Benefits : रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र से लेकर कई बीमारीयॉं होगी जड़ से खत्म



