बैतूल

Betul News : 2 करोड़ की शासकीय भूमि पर फल दुकानों का अतिक्रमण नपा अधिकारियों के खिलाफ मिली भगत के आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

Encroachment of fruit shops on government land worth Rs 2 crore Allegations of collusion against city officials, complaint to the collector

Betul News : नगर पालिका परिसर की पार्किंग में फल दुकानों द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता फिर्दोष खान एवं जाहिद खान ने आरोप लगाया कि नगरपालिका कॉम्पलेक्स के लिए पार्किंग बनाई गई थी, उस पर अतिक्रमण कर लिया गया है। परिसर में आने वाले लोगों को सड़क पर वाहन पार्किंग करना पड़ रहा है जिसके चलते इस क्षेत्र में जाम की समस्या खड़ी हो गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार जिस जमीन पर अतिक्रमण किया गया है उस जमीन की किमत अगर देखी जाए तो लगभग 2 करोड रूपये होती है। नगरपालिका के अधिकारियों की जानकारी के बावजूद उनकी मिली भगत से यह अतिक्रमण किया गया है। नगरपालिका के कर्मचारी इन अतिक्रमणकारियों से महिना वसूल रहे है इसलिए अतिक्रमण हटाने में रूचि नही लेते है। शिकायत आवेदन उल्लेख किया गया कि 1991 में नगरपालिका द्वारा नगर सुधार न्यास के द्वारा फल व्यवसाईयों को नगरपालिका द्वारा नगर पालिका सराय के सामने जगह दी गई थी। कुछ सालों बाद नगरपालिका द्वारा सराए के सामने से फल व्यवसाईयों को हटाकर कर कॉप्लेक्स का निर्माण किया गया। इन फल व्यवसाईयों को कोई जगह नहीं दी गई जो कि न्यायसंगत नही है। नगरपालिका द्वारा कॉम्पलेक्स के निर्माण से हटाए गए फल व्यवसाई आज तक बेरोगार है। इन फल व्यवसाईयों का कहना है कि अगर पार्किंग स्थल से फलों की दुकान नही हटाई जाती तो हमें भी फलों की दुकान लगाने की अनुमति नगरपालिका से दी जाए। उसका जो भी भुगतान होगा वे देने को तैयार है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button