FIR Against Sanjay Raut: मध्य प्रदेश में संजय राउत के खिलाफ FIR, लाड़ली बहना योजना पर बयान से मचा सियासी बवाल
FIR Against Sanjay Raut: FIR against Sanjay Raut in Madhya Pradesh, statement on Ladli Behna Yojana created political uproar
FIR Against Sanjay Raut: शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख नेता संजय राउत के विवादित बयान ने मध्य प्रदेश में राजनीति की सरगर्मियों को तेज कर दिया है। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें राउत ने लाड़ली बहना योजना को लेकर तीखा बयान देते हुए दावा किया था कि यह योजना राज्य में बंद हो गई है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी और शिवसेना (UBT) के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। राउत के इस कथन पर भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की नेता सुषमा चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
FIR Against Sanjay Raut: क्या था संजय राउत का बयान

संजय राउत ने कहा था, “ये योजना पूरे देश में कहीं भी सफल नहीं हैं। ये पूरा राजनीतिक खेल है। आप मध्य प्रदेश जाकर देखिए योजना शुरू है या नहीं। वहां के वित्त सचिव का आदेश क्या है। ये बहुत ही इनवैलिड योजना है, जो फलदायी नहीं होगी। पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। उन्होंने आगे कहा था कि ये लाड़ली बहना योजना और एक महीना चलाएंगे, बाद में बंद कर देंगे।”
FIR Against Sanjay Raut: मध्य प्रदेश सरकार का पलटवार
राउत के बयान के तुरंत बाद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा, “जब से हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की है, तब से हर महीने, समय पर बहनों के खातों में पैसे पहुंचाए जा रहे हैं। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर भी हमने पूरे प्रदेश की बहनों के खातों में राशि डाली है। यह योजना सफलतापूर्वक चल रही है और हम इसे जारी रखेंगे।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिवसेना (उद्धव गुट) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में हार के डर से मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। “यह योजना पूरी तरह से सफल है और बहनों के हित में है,” उन्होंने जोर देकर कहा।
- यह भी पढ़े : Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, फ्रिज में मिले महिला के क्षत-विक्षत शव
FIR Against Sanjay Raut: लाड़ली बहना योजना का महत्व और सफलता
लाड़ली बहना योजना, जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को लॉन्च किया था, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जाती है। इस योजना के तहत, जून 2023 से राज्य की लाड़ली बहनों के खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये जमा किए जा रहे थे। रक्षाबंधन के अवसर पर इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। तब से यह राशि हर महीने लगातार दी जा रही है।

इस योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में मदद की है और इसे व्यापक स्तर पर समर्थन मिला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुसार, इस योजना की सफलता ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनकी आजीविका को भी बेहतर किया है।
- यह भी पढ़े : Maharashtra News: महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य हैं , दोषी कोई भी हो सजा मिलेगी – पीएम मोदी
FIR Against Sanjay Raut: राजनीतिक बयानबाजी और आगामी चुना
संजय राउत का बयान और इसके बाद की राजनीतिक प्रतिक्रिया ने महाराष्ट्र में चुनावी माहौल को और भी गर्म कर दिया है। बीजेपी ने इसे शिवसेना (उद्धव गुट) की ओर से एक बेबुनियाद हमला बताया है, जिसका उद्देश्य केवल मतदाताओं को गुमराह करना है। वहीं, शिवसेना (उद्धव गुट) ने भी अपने बयान पर कायम रहते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
- यह भी पढ़ें: Betul Crime News: पंकज पर फिर मामला दर्ज
_________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें”



