Indore

Garba Incident Indore: गरबा में ‘अमन’ के नाम से नाबालिग हिंदू लड़की को गुमराह करते पकड़ा गया आमिर खान, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक फोटो

Garba Incident Indore: Aamir Khan caught misleading a minor Hindu girl in the name of 'Aman' in Garba, objectionable photos found in his mobile

Garba Incident Indore: गरबा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को नाबालिग हिंदू किशोरी के साथ गरबा खेलते हुए पकड़ा, जो अपनी पहचान छिपाकर खुद को ‘अमन‘ बता रहा था। यह घटना बुधवार रात इंदौर के एमआर-10 स्थित वैभवश्री गार्डन में हुई, जहां हिंदू जागरण मंच की महिला पदाधिकारी को युवक की संदिग्ध हरकतों के बारे में सूचना मिली थी। 

Garba Incident Indore
Garba Incident Indore

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक से उसकी पहचान पूछी, तो उसने खुद को अमन बताया और किशोरी को अपना रिश्तेदार बताया। लेकिन जब आईडी मांगी गई, तो सच्चाई सामने आई। युवक की असली पहचान आमिर खान पुत्र अहमद खान, निवासी बैहर (बालाघाट) के रूप में हुई। आमिर खान अपहरण के एक मामले में पहले से फरार था।

Garba Incident Indore: मोबाइल की जांच में खुली पोल

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आमिर के मोबाइल की जांच की, जिसमें कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में उसकी तस्वीरें मिलीं। पुलिस के अनुसार, आमिर के खिलाफ पहले से बालाघाट में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज है। वह सितंबर 2024 में बालाघाट से फरार हुआ था और इंदौर के नेहरुनगर में किराये पर रह रहा था।

Garba Incident Indore
Garba Incident Indore

Garba Incident Indore: नवरात्रि में लगातार गिरफ्तारियां

इस घटना के बाद पुलिस ने आमिर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और उसकी गिरफ्तारी की सूचना बालाघाट पुलिस को दे दी है। यह इंदौर में नवरात्रि के दौरान मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी की सात दिनों में छटवी घटना है। इससे पहले भी रावजी बाजार, खजराना और लसूड़िया पुलिस ने गरबा स्थल से मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। 

Garba Incident Indore
Garba Incident Indore (Aamir Khan)

Garba Incident Indore: समाज में फैल रही चिंता

इस घटना ने हिंदू समुदाय में आक्रोश और चिंता बढ़ा दी है। हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों ने इन मामलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन भी नवरात्रि के दौरान ऐसे तत्वों पर विशेष नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को समय पर रोका जा सके। 

यह घटना एक बार फिर से समाज में पहचान छिपाकर किए जा रहे अपराधों की गंभीरता को उजागर करती है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर देती है।

___________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें” 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button