बैतूल

Betul Congress News : सेवाभाव की मिसाल हमारा भाई निलय डागा

Betul Congress News: Our brother Nilay Daga is an example of service.

हर सुख दुख के साथी निलय के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Betul Congress News : सेवाभाव की मिसाल हमारा भाई निलय डागा
Betul Congress News : (बैतूल)। विधान सभा चुनावों मे प्रचार प्रसार का दौर बढ़ता ही जा रहा है। बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के समर्थन में अब महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सैकड़ों की संख्या में निकली महिलाओं ने प्रताप वार्ड, अंबेडकर वार्ड, अर्जुन वार्ड में जनसम्पर्क किया। महिलाओं ने घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन के लिए आम जन से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि निलय डागा ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की है जो एक नेता से भी बढक़र है।

खबर ये भी हैं :  Betul BJP News : घोड़ाडोंगरी में रोचक हुआ मुकाबला, मतदाताओं को साधने में सफल होती नजर आ रही भाजपा प्रत्याशी

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ना होते हुए भी उन्होंने कभी इसकी कमी महसूस नहीं होने दी। विकास के काम हों या फिर किसी की निजी समस्याएं हो निलय डागा ने नि:स्वार्थ भाव से सबके सुख दुख को अपना समझा और हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की सेवा की, जब अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी हो गयी तो उन्होंने खुद आगे आकर सैकड़ों किलोमीटर दूर से ऑक्सीजन सिलेंडर बुलाकर जिला असप्ताल भिजवाये ताकि हम नागरिकों की जान बचाई जा सके।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती गंगा उइके 15 से अधिक ग्रामों में प्रतिदिन कर रही जनसंपर्क 

रेमदेसीवीर जैसे इंजेक्शन जिसके लिए लोग परेशान हो रहे थे वे इंजेक्शन आसानी से उप्लब्ध कराने में हमारे भाई निलय डागा ने नि:स्वार्थ सेवा भावी  चेहरा हमारे सामने पेश किया था। संकट के इस दौर में भाई निलय डागा ने सेवा भाव की जो मिसाल पेश की उसे भुलाया नहीं जा सकता। आज एक बार फिर निलय डागा हमारे बीच हैं, जिन्हें विधायक बनाकर हमे अपना फर्ज निभाना है। महिलाओं ने  हाथ जोडक़र अपने भाई निलय डागा के लिए जनता  से आर्शीवाद प्राप्त किया।

खबर ये भी हैं :  Husband Wife Jokes : पति – आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी – गिर गई थी लग गई….

जनसम्पर्क में महिला कांग्रेस जिला सचिव सोनम राठौर, संगीता राठौर, मोनिका राठौर, मंजू पिपरदे, गायत्री बिसन्द्रे, आरती बिसन्द्रे, शशि कौर, शालिनी बारंगे,  ममता पंडोले, भारतीय विश्वकर्मा, सोनम ठाकुर, रजनी भावसार, गीता सोनी, दुर्गा पंवार, बिंदू बर्थे, सोनम गोनेकर, ज्योति सोनी, शीला वर्मा, लक्ष्मी घोसले, पूनम वरवड़े, रेवती वरवड़े, कमला काकोडिय़ा, उषा काकोडिय़ा, रमिया उईके, गीता खंडारे, चन्द्रकला गुजरे, दीपा घोसले, उमा चौकीकर, संजू कवड़े, उमा नागले, कल्पना धुर्वे एवं मीना भालेकर, बबिता पाटिल समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

खबर ये भी हैं :  Betul BJp News : बोली महिलाएं-विकास और सेवा की मिसाल है हेमंत खण्डेलवाल

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button