Hemant Khandelwal Betul: रूठों को मनाने पहुंचे विधायक हेमंत खंडेलवाल, आखिर क्या है माजरा?
Hemant Khandelwal Betul: MLA Hemant Khandelwal reached to pacify the angry people, what is the matter after all?
Hemant Khandelwal Betul: बैतूल की राजनीति इन दिनों एक नई हलचल से गुजर रही है। हाल ही में विधायक हेमंत खंडेलवाल अपनी पार्टी से रूठें हुए कार्यकर्ताओ और परिजनों को मनाने निकल गए। इसी बीच अपने चाचा राजीव खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर पारिवारिक चर्चा करना, और फिर उस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करना – यह बात अब जन चर्चाओं का केंद्र बन चुकी है। लोग तो हसीं के ठहाके लगाते हुए कह रहे है कि कोई अपने पारिवारिक व्यक्ति से मिलने पहुचे और फोटो को सोशल मिडिया पर साझा करना पड़े क्या मायने निकाले जाए। जबकि हेमंत खंडेलवाल के घर से राजीव खंडेलवाल के घर कि दुरी महज 100 मीटर ही है। यह मुलाक़ात का सम्बन्ध जग जाहिर है।
लोगों का कहना है कि हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे है ! इस बीच कोई खलल न पैदा हो जाए। इसलिए सभी से मिलने पहुंच रहे है। लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञयो का कहना है कि हेमंत खंडेलवाल का सदन आर्य से मिलना कुछ समझ नहीं आया। लोगो का यह भी कहना है कि सदन आर्य का पार्टी से इस्तीफा देने पर हेमंत उन्हें मनाने उस वक़्त क्यों नहीं पहुचे! यह बात लोगों को गले से नहीं उतर रही।

Hemant Khandelwal Betul: स्थानीय लोगों का मानना
स्थानीय लोगों का मानना है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद चल रहे थे। ऐसे में विधायक हेमंत खंडेलवाल का यूं अचानक चाचा राजीव खंडेलवाल के घर जाना और तस्वीर साझा करना यह संकेत देता है कि वे उन्हें मनाने की कोशिश में हैं।
Hemant Khandelwal Betul: राजनीतिक गलियारों की चर्चा
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा गर्म है कि हेमंत खंडेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में परिवार और संगठन के भीतर मजबूत समर्थन जुटाना उनके लिए बेहद जरूरी हो सकता है। जानकारों की मानें तो इस दौड़ में राजीव खंडेलवाल और सदन आर्य जैसे वरिष्ठ नेता का समर्थन निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Hemant Khandelwal Betul: हालांकि, विधायक ने अपने पोस्ट में सिर्फ “पारिवारिक चर्चा” का उल्लेख किया है, लेकिन तस्वीरों ने अटकलों को और हवा दे दी है।
Hemant Khandelwal Betul: आगे क्या
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस मुलाकात का क्या राजनीतिक असर देखने को मिलता है — क्या यह सिर्फ एक पारिवारिक मुलाकात थी, या आने वाले समीकरणों की तैयारी?

____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“


