ट्रेंडिंग

Film Shatak: RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर बनी फिल्म ‘शतक’ को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह

Film Shatak: There was tremendous enthusiasm for the film 'Shatak', made to mark the completion of 100 years of RSS.

Film Shatak: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निर्मित फिल्म शतक का विशेष प्रदर्शन रविवार को कांटिशिवा में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्सव जैसा माहौल दे दिया। यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा गतिविधियों और शताब्दी यात्रा को दर्शाती है। कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती के माध्यम से किया गया, जिसमें फिल्म का प्रदर्शन आमजन के लिए पूरी तरह निशुल्क रखा गया था।

Film Shatak

Film Shatak: सुबह से शाम तक दर्शकों का उत्साह

सुबह से लेकर शाम तक लगातार चले प्रदर्शन में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। दर्शकों की संख्या इतनी अधिक थी कि कई लोगों ने फिल्म को नीचे बैठकर ही देखा, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं आई। 

Film Shatak

Film Shatak: संघ के सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से दिखाती है फिल्म

स्वयंसेवक अभिषेक नितु जैन ने बताया कि फिल्म संघ के सेवा कार्यों, सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण की भावना को बेहद प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि फिल्म लोगों के मन को छू रही है और संघ की विचारधारा व सेवा कार्यों को समझने का अच्छा माध्यम बन रही है।

Film Shatak

कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे और फिल्म की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसे प्रदर्शन आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button