Illegal Gambling Betul: बस स्टैंड पर खुलेआम सट्टे के काउंटर!
Illegal Gambling Betul: Betting counters openly at the bus stand!
Illegal Gambling Betul: एक ओर जहां बैतूल पुलिस सट्टा और जुआ खेल पर सख्ती से कार्रवाई करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में खुलेआम सट्टे के काउंटर लगने की जानकारी ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Illegal Gambling Betul: सट्टे काउंटर पर टिकट काउंटर से ज्यादा भीड़
विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैतूल बस स्टैंड पर प्रतिदिन सट्टे का काउंटर लग रहा है, जहां सट्टा लगाने वालों की भीड़ टिकट काउंटर से भी ज्यादा दिखाई देती है। यह स्थिति न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जाने वाला एक बड़ा खतरा भी है।
बस स्टैंड, जहां हजारों यात्री रोजाना आते-जाते हैं, वहां सट्टा गतिविधियों का संचालित होना न केवल अवैध है, बल्कि यह सामाजिक व आर्थिक रूप से भी खतरनाक है। इस स्थान पर पुलिस की नियमित गश्त होने के बावजूद यदि ऐसी गतिविधियां बेरोकटोक चल रही हैं, तो यह लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है।

Illegal Gambling Betul: ध्यान देने की जरूरत
अब जरूरत इस बात की है कि पुलिस प्रशासन इस ओर विशेष ध्यान दे और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सट्टे की गतिविधियों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई करे, ताकि इस अवैध गतिविधि पर लगाम लगाई जा सके और शहर की छवि सुरक्षित रह सके।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



