Betul Samachar : पिछले 18 वर्षों से मप्र की जनता शोषित और उपेक्षित: द्विवेदी
Betul Samachar : For the last 18 years, the people of Madhya Pradesh have been exploited and neglected: Dwivedi
ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी

Betul Samachar : (चिचोली)। पिछले 18 वर्षों से म.प्र. की जनता शोषित और उपेक्षित है, जब-जब चुनाव सामने आते है, तब-तब भाजपा की शिवराज सरकार को जनता की याद आती है, अब पूरे प्रदेश की जनता घोषणावीर शिवराज के जाल में फसने वाली नही है और आगामी चार माह बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने के लिए जनता पूरा मन बना चुकी है।
उक्त उद्गार ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव और बैतूल जिला प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी ने कही। आगे उन्होंने कहा कि चिचोली ब्लॉक कांग्रेस ने पूरे 99 बूथों पर कांग्रेस संगठन तैयार किया है, यह पार्टी के लिए गौरव की बात है। इससे यह विश्वास है कि कार्यकर्ताओं में जो ऊर्जा का संचार हुआ वह विधानसभा चुनाव में बढ़त के रूप में देखने को मिलेगी, इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनकी टीम बधाई के पात्र है।
क्षेत्रीय विधायक ब्रम्हा भलावी की कार्य प्रणाली से जन मानस संतुष्ट है और ऐसे लोकप्रिय, निष्ठावान और समर्पित विधायक बहुत कम है यह आपके क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। पार्टी उन्हें पुनः सम्मान देगी, जल्द ही मण्डल, सेक्टर तथा बीएलए का प्रशिक्षण आयोजित होगा।
उन्होंने नाराजगी और चेतावनी के लहेजे में कहा कि जो लोग पार्टी संगठन में पद चाहते है और सत्ता आने पर निगम, मण्डल में पद की अपेक्षा करते है वे लोग कमलनाथ जी की नारी सम्मान योजना के फार्म भरने वाले कार्यकर्ताओं को मना करते वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर ले, वर्ना कांग्रेस कार्यकर्ता कहलाने के लायक नही रहेंगे।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही 5 हार्स पावर की बिजली का बिल माफ और महिलाओं को 1500 रूपये नारी सम्मान सहायता और किसानों का कर्जा माफ तथा 100 यूनिट बिजली मुफ्त सहित अनेक योजना का लाभ मिलेगा।
भाजपा की काली कमाई के पैसे मुझे खरीद नही सकते
विधायक ब्रम्हा भलावी ने कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा और निष्ठावान कार्यकर्ता हूं, भाजपा की काली कमाई के पैसे मुझे खरीद नही सकते, मेरे क्षेत्र की प्रजा के सम्मान को मैं कभी ठेस नही पहुंचा सकता और निरंतर जनकल्याण की सेवा में हमेशा संघर्षशील और प्रयासरत रहूंगा। कमलनाथ जी ने जो मुझ पर भरोसा किया वह जीवन भर कायम रहेगा।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी डॉ. राजेन्द्र देशमुख, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नारायण धोटे, महिला अध्यक्ष पुष्पा पेंन्द्राम, राजेन्द्र जायसवाल, बटनू पटेल, नरेन्द्र आर्य, रमेश गायकवाड़ राहुल पटेल जिलामहामंत्री, मण्डलम अध्यक्षगण कृष्णा पटवारी, सोनू धुर्वे सरपंच, गणेश मर्सकोले, मालेसिंग इवने, राजेन्द्र यादव, बदामी यादव, हनी सोनी, इंदिराबाई बडोदे महिला अध्यक्ष, छोटू यादव पिछड़ा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष, सुभाष यादव, तनवीर खान, राजेन्द्र पटेल उपसरपंच, मनीष आर्य जिलामहामंत्री सेवादल, बड़ोदे गुरुजी, रामप्रसाद यादव गुरूजी, अर्जुन यादव चुड़िया, भूताराव शर्मा निवारी, भंगीलाल इवने रोझड़ा, भालूसिंग जामठी, रामप्रसाद बोड़, बिहारी इवने ढीमूसिंग, जगदीश आर्य जोगली, सोनू जायसवाल, सोबू पण्डोले, अदीप आर्य, रूप्पू आर्य, सैन आर्य, हर्ष भुसारी, आर्यन आर्य, संजू जायसवाल, अशोक आर्य अध्यक्ष आर्य समाज, राजेन्द्र राठौर, रमेश मालवीय, रमाकांत सोनी, हरकचंद मदरेले, बुद्ध प्रजापति, दिनेश वंशकार, मोहित आर्य पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस, युवा नेता गौरव आर्य, नवनीत आर्य, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष, रूपेश आर्य पूर्व पार्षद, रोहित आर्य पार्षद, चंचल आर्य, शिवम आर्य, दीपक शेषकर, संजू ठेकेदार, रविन्द्र आर्य, सोनू कड़वे बहादूर उइके, जगदीश आर्य, राहुल चंदेलकर, नोमेश इवने श्याम चौकीकर, मनोज यादव बीरपुर, रामकिशन यादव, हरीष यादव, अक्कू पटेल, आदि उपस्थित थे। मंच संचालक जिला कांग्रेस के महामंत्री राहूल पटेल, एवं आभार पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुभाष यादव ने व्यक्त किया।



