Indore Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इंदौर महानगर इकाई ने आगामी संगठन चुनावों की तैयारियों को लेकर जावरा कंपाउंड में कार्यशाला आयोजित की। प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर महानगर चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर एवं मध्य प्रदेश ने सदस्यता अभियान में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने संगठन के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने की बात कही और बताया कि भाजपा हर छह वर्षों में संगठन पर्व मनाकर नई संरचना का गठन करती है।
- यह भी पढ़े: Betul BJP News दीपावली में BJP नेता की हर्ष फायरिंग से बढ़ी विवाद की लहर, सोशल मीडिया पर गूंजे विरोध के स्वर

रावत ने आगे कहा कि भाजपा का संगठन इतना सशक्त है कि जहां भाजपा विपक्ष में होती है, वहां वह सरकार बनाने में सफल होती है। वहीं, कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि जहां वह हारती है, वहां फिर से जीतने में असमर्थ होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्यों को सक्रिय सदस्यता दिलाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को निभानी चाहिए।

- यह भी पढ़े : CM Helpline News: कलेक्टर का अभिनव प्रयास, मोबाइल पर आवेदकों से सीधे संवाद कर समस्याओं का कर रहे समाधान
Indore Politics : अध्यक्ष गौरव रणदिवे बोले- आंतरिक लोकतंत्र जीवित रखने वाला संगठन है भाजपा

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व प्राथमिक सदस्यता से शुरू होकर सक्रिय सदस्यता तक का एक ऐसा अभियान है जो पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को सशक्त करता है। उन्होंने इंदौर के कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर महानगर ने प्राथमिक सदस्यता में रिकॉर्ड बनाकर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
- यह भी पढ़े : Indore Crackers Controversy: इंदौर में पटाखा विवाद के बाद हिंसा , 4 आरोपी हिरासत में, 8 की तलाश जारी
_______________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“


