बैतूल

Chhindwara News : दंपति को ऑटो ने मारी टक्कर पति की मौत, पत्नी को अस्पताल ले जाया गया महिला की हालत गंभीर

Chhindwara News : Auto hit the couple, husband died, wife was taken to hospital, woman's condition critical

छिंदवाड़ा : परासिया रोड राजरानी ढाबे के पास दंपत्ति को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी हालत गंभीर है।जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चंदन यादव अपनी पत्नी 40 वर्षीय वर्षा यादव को मोटरसाइकिल से इलाज कराने के लिए छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल आ रहा था। वह गांव के बाहर आए ही थे कि रिंग रोड के पास ढाबे के सामने  उन्हें छिंदवाड़ा से परासिया की ओर जा रहे ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उपचार के दौरान श्याम यादव की मौत हो गई। पत्नी वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि ऑटो चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button