Redmi 13C 5G : 5G की दुनिया में राज करने आया Redmi का धांसू कैमरे वाला Smartphone, जबरदस्त डिजाइन के साथ मिलेगी 5,000mAh की बड़ी बैटरी
Redmi 13C 5G: Redmi's smartphone with a great camera has come to rule the world of 5G, will get a big battery of 5,000mAh with a powerful design.

|
Redmi 13C 5G : Redmi 13C 5G: Redmi 13C पहले से ही बाजार में उपलब्ध है, लेकिन यह पहली बार होगा जब यह भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 13C 5G, जो श्रृंखला का दूसरा फोन है, भारत सहित सभी बाजारों में ब्रांड के सबसे किफायती 5G फोन में से एक होने की उम्मीद है। अमेजन इंडिया के लैंडिंग पेज से Redmi 13C 5G वैरिएंट के डिजाइन का पता चला है, जिसमें तीन रंग विकल्प हैं grey, blue और orange आइए जानते हैं फोन के बारे में डिटेल में…
खबर ये भी हैं : Upcoming Bikes in December : मार्केट में धूंम मचाने आ रही हैं ये जबरदस्त बाइक्स, इसी महीने होगी लॉन्च, जानें कीमत

जबरदस्त डिजाइन (Redmi 13C 5G)
सामने आई तस्वीर देखकर खुलासा हुआ है कि फोन में ‘स्टार्ट्रेल’ डिजाइन होगा। फोन में फ्लैट एजेज मिलेंगे और पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ 50MP का डुअल कैमरा मिलेगा। उम्मीद है कि फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। सामने से फोन का डिजाइन नजर नहीं आ रहा है। उम्मीद है कि सामने की तरफ पंच होल डिस्प्ले या वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा।
यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जो इसे पॉवरफुल फोन बनाएगा। Redmi 13C 5G में 8GB तक रैम, 8GB तक वर्चुअल रैम, UFS 2.2 स्टोरेज और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ एक डिस्प्ले होगा। Redmi 13C 5G भारत में स्टारडस्ट ब्लैक और स्टार शाइन ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कीमत की घोषणा लॉन्च के समय की जाएगी।
खबर ये भी हैं : MP Weather Alert Today : मध्यप्रदेश में बिगड़ने वाला है मौसम होंगी भयंकर वर्षा

स्पेसिफिकेशन (Redmi 13C 4G)
बता दें, Redmi 13C (4G) में एक बड़ा 6। 74-इंच का HD+ 90Hz LCD पैनल है। फोन में एक 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो अच्छी क्वालिटी वाली तस्वीरें और वीडियो कैप्चर कर सकता है। इसमें एक 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसको पूरे दिन आराम से चलाया जा सकता है। Redmi 13C (4G) वैश्विक बाजार में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। यह MIUI 14-आधारित Android 13 पर चलता है।
खबर ये भी हैं : OnePlus 12 : धांसू फीचर्स के साथ कल लॉन्च होगा OnePlus 12 स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास
|



