ऑटोमोबाइल

Tata Curvv SUV : Tata ने पेश किया शानदार SUV, 1.5 लीटर डीजल के साथ मिलेंगे कई फीचर्स

Tata Curvv SUV: Tata introduced a great SUV, many features will be available with 1.5 liter diesel.

Tata Curvv SUV : Tata ने पेश किया शानदार SUV, 1.5 लीटर डीजल के साथ मिलेंगे कई फीचर्स

WHATSAPP GROUP
Join Now

Tata Curvv SUV : देश में भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने अपने कई और शानदार फीचर्स को पेश किया। टाटा कर्व भारत की पहली कूपे एसयूवी है, जो स्पोर्टी डिजाइन, शक्तिशाली इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। टाटा कर्व को अप्रैल 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 10. 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। टाटा कर्व का डिजाइन बेहद आकर्षक है, जो टाटा की इम्पैक्ट 3. 0 डिजाइन फिलॉसोफी पर आधारित है। इसमें एक बड़ा ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स, ड्यूल-टोन रूफ, एलईडी टेल लाइट बार और 18-इंच एलॉय व्हील्स जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें एक पैनोरमिक ग्लास रूफ भी है, जो इसे और भी विशिष्ट बनाता है।

खबर ये भी हैं : Moto G24 Power : तगड़े फीचर्स और बेहतरीन कैमरा के साथ 30 जनवरी को लॉन्‍च होने जा रहा Moto G24 Power, जानें स्पेसिफिकेशस

Tata Curvv SUV : Tata ने पेश किया शानदार SUV, 1.5 लीटर डीजल के साथ मिलेंगे कई फीचर्स

मिलेंगे ये खास फीचर्स (Tata Curvv SUV)

Tata Curvv कंपनी के अन्य मॉडलों के ही तरह एडवांस फीचर्स से लैस होगी। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीटें, एयर प्यूरिफायर और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलेंगी। (Tata Curvv SUV)

कंपनी ने इस बार भारत मोबिलिटी एक्सपो में जो मॉडल प्रदर्शित किया है वो डीजल मॉडल है। इससे पहले ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान इसके पेट्रोल कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया गया था। कंपनी इसे CNG वर्जन में भी बाजार में उतारेगी। टाटा मोटर्स अपने CNG पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इस एक्सपो में कंपनी Tata Nexon CNG से भी पर्दा उठाया गया है।

खबर ये भी हैं : Mercedes Benz EQG EV : भारत में जल्द लॉन्च होगी EQG इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में देगी 1000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज, जानें कीमत

Tata Curvv SUV : Tata ने पेश किया शानदार SUV, 1.5 लीटर डीजल के साथ मिलेंगे कई फीचर्स

इंजन (Tata Curvv SUV)

ऑटो एक्सपो 2023 में, टाटा मोटर्स ने दो बिल्कुल नए टर्बो पेट्रोल इंजन को पेश किया था, जिसमें 1. 2-लीटर TGDi और 1. 5-लीटर TGDi शामिल थे। इसमें पहले इंजन का आउटपुट 123bhp और 225Nm होगा जबकि दूसरा इंजन 167bhp और 280Nm का कॉम्बिनेशन देता है। भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता ने इस बात की पुष्टि भी की है, कि कर्व 1. 2-लीटर टर्बो द्वारा संचालित होगी।

इसके पावरट्रेन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है। टाटा कर्व को पेट्रोल के अलावा डीजल इंजन में भी पेश किया जाएगा क्योंकि इसमें 1. 5-लीटर इंजन मिलेगा जो नेक्सॉन में भी उपलब्ध है। सब 4 मीटर एसयूवी में मौजूदा ट्रिम 113bhp और 260Nm पंप करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड AMT के साथ जोड़ा जाता है। (Tata Curvv SUV)

खबर ये भी हैं :  Bajaj Chetak EV : Bajaj chetak के EV ने मचाई धूम, सिंगल चार्ज में चलता है 127 किलोमीटर, जानें जबरदस्‍त फीचर्स

Tata Curvv SUV : Tata ने पेश किया शानदार SUV, 1.5 लीटर डीजल के साथ मिलेंगे कई फीचर्स

डिजाइन (Tata Curvv SUV)

कर्व एक लम्बे स्टांस वाली कूप एसयूवी है जो संभावित एसयूवी खरीदारों का ध्यान आकर्षित करेगी। टाटा मोटर्स के नए डिजिटल डिजाइन डीएनए के अनुरूप, कर्व में बोनट हुड और ट्राएंगुलर हैडलैंप के नीचे एक स्लीक एलईडी डीआरएल है। साइड से इसमें मस्कुलर व्हील आर्च और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। इसका इंटीरियर काफी बड़ा होगा, जिसमें टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और पैनोरमिक रूफ के साथ एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।

खबर ये भी हैं :  boAt Airdopes 91 : boAt ने लॉन्‍च किए 45 घंटे तक चलने वाले सस्‍ते ईयरबड्स, BEAST मोड़ और ENx टेक्नोलॉजी से है लैस, ये रही कीमत

कब होगी लॉन्च (Tata Curvv SUV)

हालांकि अभी तक Tata Curvv को कंपनी कॉन्सेप्ट व्हीकल की कर रही है, लेकिन ये काफी हद तक प्रोडक्शन रेडी मॉडल जैसा दिख रहा है। कंपनी इसका प्रोडक्शन पुणे स्थित अपने प्लांट में करेगी। संभव है कि कंपनी इसका प्रोडक्शन आगामी अप्रैल महीने से शुरू करे, उसके बाद ही इसे बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस SUV को लेकर हर साल तकरीबन 48,000 यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसमें से 12,000 यूनिट्स केवल इलेक्ट्रिक वर्जन से ही टार्गेट किए गए हैं। (Tata Curvv SUV)

खबर ये भी हैं :  Moto G24 Power : तगड़े फीचर्स और बेहतरीन कैमरा के साथ 30 जनवरी को लॉन्‍च होने जा रहा Moto G24 Power, जानें स्पेसिफिकेशस

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button