Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में PM मोदी का चुनावी हमला, कांग्रेस पर लगाया राज्यों को ‘शाही परिवार के ATM’ में बदलने का आरोप
Maharashtra Election 2024:PM Modi's electoral attack in Maharashtra, accuses Congress of turning the state into 'ATM of the royal family'
Maharashtra Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अकोला में रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दोहराया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जिस राज्य में बनती हैं, वहां शाही परिवार (गांधी परिवार) के लिए एटीएम की तरह काम करती हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में महाराष्ट्र चुनाव के नाम पर वसूली की जा रही है।

- यह भी पढ़े : Gwalior Crime News: पैरोल पर घर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Maharashtra Election 2024: राम मंदिर पर बोले मोदी
मोदी ने कहा, “आज 9 नवंबर है, ये तारीख ऐतिहासिक है क्योंकि इसी दिन 2019 में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। सभी धर्मों ने इस निर्णय को संवेदनशीलता से अपनाया। यही राष्ट्र प्रथम की भावना है।” उन्होंने जय श्री राम का नारा भी बुलंद किया।
Maharashtra Election 2024: राम मंदिर पर बोले मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जातीय विभाजन का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस जानती है कि यदि देश कमजोर रहेगा तो वह मजबूत होगी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस विभिन्न जातियों के बीच विभाजन करती रही है ताकि लोग एकजुट न हो सकें। याद रखें, ‘एक हैं तो सेफ हैं।'”
Maharashtra Election 2024: परिवारवाद और राज्यों को ‘ATM’ बनाने का आरोप
मोदी ने कहा, “जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां का राज्य शाही परिवार का एटीएम बन गया है। इन दिनों हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक शाही परिवार के एटीएम बने हुए हैं। लोगों ने बताया कि महाराष्ट्र चुनाव के नाम पर इन राज्यों में वसूली डबल हो गई है। कर्नाटक में शराब दुकानदारों से भी भारी वसूली की जा रही है।”

Maharashtra Election 2024: परिवारवाद और राज्यों को ‘ATM’ बनाने का आरोप
मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी की मांग पर निशाना साधा और कहा, “पाकिस्तान भी यही चाहता है। कुछ भारत विरोधी ताकतें 370 की वापसी का समर्थन करती हैं, और कांग्रेस भी यही भाषा बोलती है।”
- यह भी पढ़े : Indore Traffic Police Action: इंदौर पुलिस का शोर प्रदूषण के खिलाफ बड़ा कदम, 250+ साइलेंसर्स नष्ट
Maharashtra Election 2024: SC-ST, OBC के मुद्दे पर कांग्रेस की नीति पर सवाल
मोदी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि SC और OBC समाज के लोग आपस में लड़ते रहें ताकि उनकी एकता कमजोर हो। उन्होंने कहा, “OBC समाज की अलग पहचान को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने कई चालें चलीं। कांग्रेस SC समाज को बांटकर उनका वोट हासिल करने की नीति अपनाती है।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की नीति देश को कमजोर करने की है, और बीजेपी ही एक ऐसा विकल्प है जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर काम करती है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“


