Gwalior Crime News: पैरोल पर घर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Gwalior Crime News: A person who returned home on parole was shot dead, the entire incident was captured on CCTV
Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। डबरा सिटी थाना क्षेत्र की गोपाल बाग कॉलोनी में शुक्रवार की रात पैरोल पर घर आए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का यह पूरा मामला कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें दो बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति से उसका नाम पूछते हैं और तुरंत पिस्तौल से ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागकर उसकी हत्या कर वहां से फरार हो जाते हैं।

Gwalior Crime News: नाम पूछने के बाद बरसाई गोलियां
घटना के मुताबिक, मृतक जसवंत सरदार (37) जो कि डबरा कस्बे के ग्राम कैंथी का निवासी था, हाल ही में पैरोल पर जेल से रिहा होकर घर लौटा था। जसवंत अपनी कॉलोनी के बाहर टहल रहा था जब अचानक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और उससे उसका नाम पूछा। जैसे ही जसवंत ने अपना नाम बताया, एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर जसवंत पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। तीन गोलियां जसवंत के पेट में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हों गई।

Gwalior Crime News: पहले से ही हत्या के मामले में काट रहा था सजा
सूत्रों के अनुसार, जसवंत सरदार हत्या के एक पुराने मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और कुछ दिन पहले ही पैरोल पर बाहर आया था। मृतक ने अपनी पत्नी के ममेरे भाई की हत्या की थी, जिसके चलते उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। अब पुलिस को संदेह है कि इस हत्याकांड में उसकी पत्नी के मामा के परिवार के सदस्यों का हाथ हो सकता है लेकिन अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
Gwalior Crime News: CCTV फुटेज से हत्यारों की पहचान कर रही पुलिस
हत्याकांड के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। इस फुटेज में बाइक सवार बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। डबरा सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश होने की संभावना है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- यह भी पढ़े : Indore Today News: प्लॉट पर कब्जे की शिकायत के लिए वृद्ध ने आयुक्त के पैरों में गिरकर लगाई गुहार
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



