भौकाल हो तो ऐसा! लॉन्चिंग से पहले ही Range Rover इलेक्ट्रिक कार को मिलीं 16,000 प्री-बुकिंग – Range Rover Electric
If there is famine like this! Range Rover electric car received 16,000 pre-bookings even before its launch.

| WHATSAPP GROUP |
|
Range Rover Electric : लैंड रोवर की प्रमुख SUV रेंज रोवर 2025 में इलेक्ट्रिक वैरिएंट में लॉन्च होगी। इस लक्जरी ईवी की लॉन्चिंग अभी भी लगभग एक साल दूर है। लेकिन, लोग अभी से ही इसके दीवाने हो गए हैं। जी हां, क्योंकि लैंड रोवर का कहना है कि उसके पास पहले से ही दुनिया भर में 16,000 से अधिक इच्छुक खरीदार हैं, जो इस ईवी मॉडल का इंतजार कर रहे हैं। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के लिए ऑर्डर बुकिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई थी।
यह पहली बैटरी से चलने वाली रेंज रोवर एसयूवी होगी। इसे मौजूदा मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा, जो पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट पर बेस्ड है। नई रेंज रोवर को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के हिसाब से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। लैंड रोवर के प्रोडक्ट इंजीनियरिंग हेड थॉमस मुलर ने पहले कहा था कि रेंज रोवर V8 मोटर से लैस होगी। (Range Rover Electric)
खबर ये भी हैं : Mercedes Benz EQG EV : भारत में जल्द लॉन्च होगी EQG इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में देगी 1000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज, जानें कीमत
ICE मॉडल की तरह ही पावरफुल होगी ईवी (Range Rover Electric)
रेंज रोवर ईवी कुछ खास एलीमेंट के साथ लंबे व्हीलबेस वैरिएंट के समान होगी। यह मॉडल 800-वोल्ट आर्किटेक्चर का यूज करेगा, जो एसयूवी में अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग लाएगा। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक अपने ICE मॉडल की तरह ही पावरफुल होगी। आधिकारिक तौर पर खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि 2025 रेंज रोवर ईवी दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ आएगी। उम्मीद है कि इसमें मिलने वाला मोटर 500BHP की पावर और 1,000nm तक का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। दोनों मोटर ऑल-व्हील ड्राइव मोड के साथा आएगा।
खबर ये भी हैं : Kia Seltos : नई SUV लोगो को बना रही अपना दीवाना, हर घंटे 20 यूनिट हो रहीं बुक, जबरदस्त फीचर्स है लैस
पावर और परफॉर्मेंस (Range Rover Electric)
हालांकि अभी कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक SUV के बारे में कोई तकनीकी जानकारी साझा नहीं किया है। लेकिन कंपनी का कहना है कि, ये अपने ICE मॉडल के ही तरह हर तरह के रोड कंडिशन में आसानी से दौड़ने में सक्षम होगी। यानी कि आप इसके इलेक्ट्रिक वर्जन से भी उसी रग्ड और रफ ड्राइविंग की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा एसयूवी को लग्ज़री फीचर्स से भी लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, इसे वाटर वेडिंग क्षमता भी 850 मिमी की होगी, जैसा कि ICE वर्जन में मिलता है।
खबर ये भी हैं : Kinetic Electric Luna : एक बार फिर सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी E-Luna, सिंगल चार्ज पर देती है 110 km की रेंज, जानें कीमत
यूके में गीगा फैक्ट्री का निर्माण(Range Rover Electric)
लैंड रोवर यूके में रेंज रोवर ईवी को तैयार करेगा, जिसे दुनिया भर के बाजारों में निर्यात किया जाएगा। लैंड रोवर शुरुआत में किसी थर्ड पार्टी से बैटरी खरीदकर गाड़ी में लगाएगी और बाद में टाटा पर स्विच करेगी। कंपनी इसके लिए यूके में 5 बिलियन डॉलर की 40-गीगावाट बैटरी सेल गीगा फैक्ट्री का निर्माण कर रही है।
एसयूवी पर लंबा वेटिंग (Range Rover Electric)
उम्मीद है कि रेंज रोवर इलेक्ट्रिक अपनी वैश्विक शुरुआत के तुरंत बाद भारत आएगी। यह ब्रांड की नई प्रमुख पेशकश होगी। खरीदारों की रुचि को देखा जाए, तो लक्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी पर लंबा वेटिंग देखने को मिल सकता है।
खबर ये भी हैं : Tata Tigor & Tiago iCNG AMT : Tata ने लॉन्च किया Tiago और Tigor CNG का ऑटोमेटिक (AMT) वेरिएंट, जानें कीमत और खासियत





