बैतूल

Betul ITI News: शासकीय आईटीआई में अप्रैन्टिस ड्राईव कल

Betul ITI News: Apprentice Drive in Government ITI tomorrow

Betul ITI News:(बैतूल)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में कल गुरूवार सुबह 10 बजे से एक दिवसीय अप्रैन्टिस ड्राईव का आयोजन किया गया है। इस ड्राईव में कंपनी जुबिलेन्ट फूड वक्र्स लिखित एवं साक्षात्कार के लिए बैतूल आ रही है।

चयन उपरांत 16 हजार रूपए का स्टाईपेंड दिया जाएगा। इसमें आईटीआई उत्तीर्ण इलेक्ट्रीशयन, फीटर, वेल्डर, फूड प्रोडक्शन डिप्लोमा में इलेक्ट्रीकल, मैकेनिकल, फूड प्रोडक्शन उत्तीर्ण, डिग्री कोर्स उत्तीर्ण बीए, बीएससी, बीकॉम, फूड बायो टेक्नोलॉजी से उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। अधिकत्तम आयु सीमा 26 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर शासकीय आईटीआई में सुबह 10 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button