बैतूल

Betul Today News : कन्हैया का स्टेट कैंप के लिए हुआ चयन

Betul Today News: Kanhaiya selected for state camp

Betul Today News : कन्हैया का स्टेट कैंप के लिए हुआ चयन

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। राष्ट्रीय  सेवा योजना मुक्त इकाई बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी बैतूल के स्वयंसेवक कन्हैया अमरूते का चयन 3 मार्च से पनवाड़ी पचोर जिला राजगढ़ में प्रारंभ होने वाले राज्य स्तरीय सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2024 में हुआ है। एनएसएस जेएच के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि इस कैम्प में मप्र की 7 यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवक  सहभागिता करेंगे।

इनके चयनित होने पर वरिष्ठ स्वयंसेवक  प्रवीण परिहार. केशव कुमार मिश्रा, ललित तायवाड़े, संजय उइके, सतीष सलामे, सुमित बरोदे, नवीन नागले, अमित मालवीय, बालकिशोर अमरूते, अक्षय मालवीय, आयुष घिडोडें, अंजलि नागौरे, गायत्री मालवी, कोमल देशमुख, पूनम मालवीय, विशाल अमरूते, दुर्गेश कमरे, ऋषक पारिसे, सुरभि जैन, अनिल धुर्वे, विजय नर्रे ने बधाई दी है। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : शिवरात्रि के पहले वन विभाग का चला सपेरों पर डंडा, कोबरा सांप लेकर घूम रहे सपेरे को भेजा जेल

इसलिए हुआ चयन

गौरतलब है कि स्वयंसेवक कन्हैया अमरूते विगत तीन वर्षो से अपने कॉलेज में में एनएसएस की गतिविधियों सक्रिय रहते हुए अनेक जनहित के कार्यो में सहभागी रहे और रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक कर लगभग 80 युनिट से ज्यादा रक्तदान करवाया और स्वयं भी आठ बार रक्तदान कर चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण में भी श्री अमरूते ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्राम के युवाओं से भी पौधारोपण करवाया है और आगाज इंटर्नशिप में अन्य साथियों के साथ मिलकर भी काम किया है।

खबर ये भी हैं :  Betul News : ग्राम सभा से नदारद उपयंत्री की ग्रामीणों ने की शिकायत, नाली निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार के आरोप, ग्राम पंचायत बडोरा का मामला

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button