Mohkhed News : मोहखेड़ ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन
Mohkhed News: Mohkhed block level teacher training concludes

| WHATSAPP GROUP |
|
Mohkhed News : माध्यमिक स्तर कक्षा छटवी से आठवीं तक शिक्षा का स्तर सुधारने एवम आधुनिक पद्धति से पढ़ने के लिए शिक्षकों को नया सत्र प्रारंभ होने के पूर्व तैयार किया जा रहा है। नए सत्र में जब स्कूल शुरू होंगे तो शिक्षक छात्रों को आधुनिक पद्धतियों का उपयोग करते हुए शिक्षा प्रदान करेंगे। पांच दिवसीय चरणवार सेवाकालीन शिक्षक व्यवसायिक उन्नयन प्रशिक्षण का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवम विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री संगीत जैन अकादमिक समन्वयक श्री मनोज कोलारे श्री अरविंद भट्ट के मार्गदर्शन में दिनांक 16 से 20 जनवरी प्रथम चरण का प्रशिक्षण विकासखंड मोहखेड़ में संचालित किया गया। जिसमें 90 शिक्षकों को दो कक्षों में प्रशिक्षण दिया गया। (Mohkhed News)
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : डॉ. अरुण खोबरे का नाम मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज
राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेन अजय कुमार धुर्वे , महेंद्र विश्वकर्मा,कृष्णा शेरके,नेहा जैन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर अजय कुमार धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षणार्थी सामान्य शिक्षण विधि एवम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में सीखकर समझ का निर्माण कर रहे है। शिक्षण की नई विधियां एवम अधिगम को सरलता से छात्रों तक पहुंचाना ही प्रशिक्षण का उद्देश्य है। प्रशिक्षण को सफल बनाने में प्रशिक्षणार्थी विजय अरमरकर, ताराचंद भलावी, विजय आलोनकर,राजेन्द्र बघेल, घनश्याम पाठे आदि शिक्षकों की विशेष भूमिका रही। (Mohkhed News)
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : उप स्वास्थ्य केंद्र में सही से नहीं मिल रही स्वास्थ्य सेवा,नही रहते स्वास्थ्यकर्मी



