Mohkhed Today News : सेवानिवृत्त होकर लौटे सेना के जवान विनोद का जोरदार स्वागत
Mohkhed Today News: Army soldier Vinod, who returned after retirement, received a warm welcome.

| WHATSAPP GROUP |
|
Mohkhed Today News : देश की सीमाओं पर अपनी जान हथेली पर रखकर भारत तथा भारतियों की रक्षा करने वाले वीर जवानों का अपने सेवाकल को पूरा कर घर लौटना एक नए जीवन मिलने के बराबर होता है। सेना में सेवा देने वाले के परिवार वालों में हमेशा एक डर रहता है, कि कहीं सीमा पर तैनात हमारा अपना बेटा, पिता, पति किसी दुश्मन की गोली का शिकार ना हो जाए। लेकिन वहीं सैनिक जब अपनी सेवाएं पूरी कर अपने घर और गांव वापस लौटता है तो परिवार, दोस्त, संबंधी, नाते-रिश्तेदारों की खुशियों को ठिकाना ही नहीं रहता है।
खबर ये भी हैं : Mohkhed Today News : स्वछता अभियान को तहसील प्रशासन लगा रहा पलीता
Mohkhed Today News : सेवानिवृत्त होकर लौटे सेना के जवान विनोद का जोरदार स्वागत
गत दिवस उमरानाला उस वक्त नजर आया जब भारतीय सेना से 22 वर्षों की देश सेवा कर सेवानिवृत्त हुए जवान विनोद फरकारे निवासी ने जिले की जमीन पर अपने कदम रखें। उनके कदम रखते ही डीजे के गानों, भारत माता के जय जयकारों और फुल-मालाओं से उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। वहीं बता दें कि विनोद ने वर्ष 2002 में भारतीय सेना ज्वाइन की थी।
विनोद फरकारे ने कहा कि वे अपने 22 साल की सेवा में पहली पोस्टिंग 10 जनवरी 2002 दियापुर नागालैंड, 2003 से 2005 तक पश्चिम बंगाल, 2005 से 2008 तक दास सेक्टर कारगिल, 2009 से 2011 तक हैदराबाद, 2011 से 2015 तक एनएसजी कमांडो, 2016 से 2017 तक ग्वालियर, 2018 से 2021 तक सियाचिन ग्लैशीयर, 2021 से 2023 तक रजोरी जम्मू कश्मी में सेवा दे चुके हैं। रिटायर्ड जवान विनोद फरकारे ने कहा युवाओं को सिर्फ तनख्वाह पाने के लिए नहीं बल्कि देश सेवा के लिए आर्मी में भर्ती होना चाहिए, देश का विकास और सुरक्षा युवाओं के कंधों पर है, आर्मी या अन्य सेवा में भर्ती होकर युवा मातृभूमि की रक्षा कर सकते हैं। (Mohkhed Today News)
खबर ये भी हैं : Mohkhed News : राजस्व अमले ने शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण



