छिंदवाड़ा

Mohkhed News : राजस्व अमले ने शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

Mohkhed News: Revenue staff removed encroachment from government land

सरपंच फोन करके बुलाती रही, नही पहुची तहसीलदार

Mohkhed News : राजस्व अमले ने शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

WHATSAPP GROUP
Join Now

Mohkhed News : राजस्व अमले द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को मोहखेड़ तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत मऊ बस्ती के अंदर शासकीय भूमि एंव प्रचलित मार्ग पर अनावेदक फग्गू विशवकरमा द्वारा ईट और लकड़ी डालकर किए गये अतिक्रमण मुक्त किया गया।राजस्व अमले के सहयोग से यह अतिक्रमण को हटाया गया यह कार्रवाही राजस्व अमले द्वारा तहसीलदार शोभना ठाकुर के निर्देश पर की गई। ज्ञात हो कि पिछले डेढ़ सालो से यह मामला अटका हुआ पडा था।इस अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में ईकलबिहरी आरआई लोकचंद्र पटले,मऊ पटवारी अनिल सिगोरे, तंसरामाल पटवारी आनंदराव गोनेकर,ईकलबिहरी पटवारी मंगलदास चौरिया,सरोरा पटवारी कृष्णा सूर्यवंशी,पुलिस और पंचायत का अमला मौजूद था।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : तामिया जनपद की ग्राम पंचायत जमुनिया में विकास की लहर

पुलिस आरक्षक की समझाइश से माना अतिक्रमणकारी परिवार (Mohkhed News)

उक्त अतिक्रमण को हटाने राजस्व अमला,पुलिस विभाग व पंचायतकर्मी जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर व मजदूरों के साथ मौका स्थल पहुचे। इस दौरान अमले व अतिक्रमणकारी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। ततपशचात मोहखेड़ पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक भीम सूर्यवंशी द्वारा अतिक्रमणकारी परिवार को काफी देर समझाया गया। जिसके बाद अतिक्रमणकारी परिवार पीछे हट गया.जिसके बाद पंचायत के मजदूरों द्वारा ईट व लकड़ी हटाकर अन्य जगह रखकर रास्ते को खोला गया। बता दे जो काम डेढ़ सालो में राजस्व अमला नही कर पाया वह आधे घंटे में पुलिस आरक्षक की समझाइश में पूरा हुआ।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : थारवा पंचायत में हो रही नियमों की अवहेलना

सरपंच फोन करती रही, तहसीलदार नही पहुची (Mohkhed News)

इधर अतिक्रमण हटाने पहुचे अमले के बाद ग्राम पंचायत की सरपंच ममता सुदामा डोबले ने दूरभाष पर बातचीत कर मोहखेड़ तहसीलदार शोभना ठाकुर को बुलाया। वही अमले और अतिक्रमणकारी परिवार की बीच तीखी नोंकझोंक होने के बाद पून: सरपंच श्रीमती डोबले ने तहसीलदार को दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें घटना स्थल पर आने के लिए कहा गया। किंतु मोहखेड़ तहसीलदार मौके स्थल पर नही पहुची। किस तरह मोहखेड़ तहसीलदार जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज करती है। यहा पर साफ देखा जा सकता है।

खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : एसपी की स्पेशल टीम ने पकड़ा डकैती कर हत्या का फरार आरोपी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button