बैतूल

Betul Today Samachar : कोटवार सेवा भूमि पर कर रहा ढाबा का निर्माण

Betul Today News: Kotwar is constructing a dhaba on service land.

Betul Today Samachar : कोटवार सेवा भूमि पर कर रहा ढाबा का निर्माण

Betul Today Samachar : (बैतूल)। चिचोली तहसील के अंतर्गत ग्राम ग्राम जोगली के ग्राम कोटवार सेवा खाते की जमीन पर ढाबा का निर्माण करवा रहा है। राजस्व विभाग के जिम्मेदार इस पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। यह जमीन कोटवार को भरण पोषण के लिए दी गई थी। कोटवार द्वारा उक्त भूमि दूसरों को ढाबा चलाने के लिए दी जा रही है। जमीन की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में ममला होते हुए भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस मामले की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चिचोली तहसीलदार को शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। टू लेन निर्माण में शासकीय भूमि का मुआवजा भी दे दिया गया है। सेवा भूमि का खसरा नम्बर 369 है।

जिस पर अन्य व्यक्ति को रुपये लेकर ढाबा संचालित करने हेतु जमीन बेच दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम कोटवार को हटा कर अन्य व्यक्ति को गाम कोटवार के लिये नियुक्त किया जाए ताकि ईमानदारी से ग्राम की सेवा व शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच सके। सेवा भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए। शिकायत करने वालों में अनेक ग्रामीण शामिल है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button