Betul News: सांसद की मांग पर जिले की 5 महत्वपूर्ण सड़के हुई स्वीकृत, 52.60 करोड़ से होगा निर्माण – कायाकल्प
Betul News: On the demand of MP, 5 important roads of the district were approved, will be constructed with Rs 52.60 crore - Kayakalp

Betul News: (बैतूल)। मध्यप्रदेश में आगामी कुछ दिवस के भीतर ही आचार संहिता लग सकती है। चुनावी वर्ष होने के साथ सरकार विभिन्न घोषणाएं कर विकास की परियोजनाएं भी स्वीकृत कर रही है।
बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके के पत्राचार तथा विभागीय कार्यवाही के साथ ही मुख्यमंत्री से बार बार भेंट कर उन्होंने क्षेत्र में लंबित विभिन्न सड़को की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया था।
खबर ये भी हैं : Betul News : साहू समाज का एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह 10 को
आज मध्यप्रदेश शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बैतूल जिले को 52 करोड़ 60 लाख से अधिक राशि की 5 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई।
सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रमशः चिचोली भीमपुर मार्ग के 18.60 किलोमीटर का चौड़ीकरण कार्य जिसकी लागत राशि 35 करोड़ 21 लाख है।
भौरा सातलदेही चोपना का 13 किलोमीटर मार्ग जिसकी लागत राशि 10 करोड़ 40 लाख है।
खबर ये भी हैं : Betul Today Samachar : सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन
सातनेर देहगुड़ मांडवी के 3.46 किलोमीटर मार्ग जिसकी लागत राशि 3 करोड़ 98 लाख है।
साई खेड़ा बिसनुर मार्ग का शेष कार्य (बिसनूर से गरवा तक) जिसकी लागत राशि 1 करोड़ 50 लाख है।
मुलताई बायपास मार्ग (परमंडल से कामथ 1 किलोमीटर जिसकी लागत राशि 1 करोड़ 50 लाख है के कार्य स्वीकृत किए गए।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : बैतूल की टीम ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में किया प्रवेश
श्री उइके ने चर्चा के दौरान बताया की इन सड़को के निर्माण तथा कायाकल्प के लिए वह नित निरंतर विभाग तथा मंत्रालय में पत्राचार कर रहे थे।
इन विभिन्न सड़को की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर सांसद श्री उइके ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना है।
खबर ये भी हैं : Jaya Kishori Motivational Video: गुस्सा आने पर क्या करें ? जानिए जया किशोरी जी से

खबर ये भी हैं : Betul Today News : ताप्ती नदी पर ब्रिज बनाने के लिए सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों ने निकाली रैली

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : गैस एजेंसियों कि मनमानी का शिकार बन रही लाड़ली बहना

खबर ये भी हैं : Paneer Tikka Recipe : अब घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर टिक्का, स्वाद ऐसा उंगलिया चाटते रह जाएंगे लोग



