Betul Samachar : अतीत के नेतृत्व में नागरिक बैंक ने किया शून्य से शिखर तक का सफर
Betul Samachar: Under the leadership of the past, Citizen Bank traveled from zero to the peak.
49 वें स्थापना दिवस पर नागरिक बैंक में एटीएम कार्ड एवं ऑनलाईन बैंकिग की शुरूआत
सांसद डी डी उइके, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक योगेश पंडागरे एवं नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई ने किया शुभारंभ

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। नागरिक बैंक आज प्रगति की ओर अग्रसर है।इस बैंक का शून्य से लेकर शिखर तक का सफर काफी रोचक है। इस बैंक ने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं और आज 49 वें स्थापना दिवस पर नागरिक बैंक अंतरराष्ट्रीय बैंकों की तरह स्थापित होने में कामयाब हो गया है। अध्यक्ष अतीत पवार के नेतृत्व में नागरिक बैंक ने लगातार बुलंदियों को छुआ है। शून्य से प्रारम्भ कर बैंक के व्यवसाय ने सदैव विकास पथ पर वर्ष-प्रतिवर्ष नये-नये कीर्तिमान स्थापित किए।
अपने ग्राहकों के बीच विश्वशनीयता का पर्याय बन चुके नागरिक सहकारी बैंक के 49 वें स्थापना दिवस पर रविवार 25 फरवरी को एटीएम कार्ड एवं ऑनलाईन बैंकिग की शुरूआत हो चुकी है। शुभारंभ के मौके पर क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि पिछले 4 दशकों से ग्राहकों के बीच विश्वास और प्रेम को बरकार रखते हुए नागरिक बैंक अगले साल 5 दशक पूरे कर लेगा ऐसे दौर में जब कैशलेस व्यवस्था मजबूत हो रही है तब ऑनलाईन बैकिंग हर बैंक ग्राहक के लिये अनिवार्य है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नागरिक बैंक के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
खबर ये भी हैं : Betul News : रक्तदान के लिए बैतूल के अनिल पेशवे को मिलेगा नेशनल अवार्ड
नागरिक बैंक ने हर दौर में ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी
विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा ऑनलाईन बैकिंग आज की जरूरत है। छोटे व्यापारी भी कैशलेस कारोबार पर विश्वास जता रहे है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाईन बैकिंग के लिए निरंतर प्रयास करते रहे है। नागरिक बैंक ने हर दौर में ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता में रखा है। आज ऑनलाईन बैकिंग की शुरूआत के साथ-साथ एटीएम कार्ड वितरण से ग्राहकों को आधुनिक समय में इसका लाभ मिलेगा। विधायक योगेश पंडागरे ने कहा जब कोई बैंक लोन नहीं देता था तब नागरिक बैंक ने लोगो की मदद की।आज ऐसे बहुत सारे लोग बैतूल जिले के प्रतिष्ठित लोगो मे शामिल है। उन सबकी प्रगति में नागरिक बैंक का अतुलनीय योगदान है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : नि:शुल्क नेत्र शिविर कल
ग्राहकों की आर्थिक प्रगति संस्था का उद्देश्य (Betul Samachar)
एटीएम कार्ड वितरण एवं आत्याधुनिक तकनीक से जुडने पर नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पवार ने कहा नागरिक बैंक परिवार का उद्देश्य ग्राहकों की आर्थिक प्रगति के साथ-साथ समय पर सेवा उपलब्ध करना रहा है। आज जब हम ऑनलाईन बैकिंग के समय में लेनदेन कर रहे है तो इसके लिये पिछले कुछ वर्षो से लगातार प्रयास किये जा रहे थे। हमारा बैंक भी ऑनलाईन बैकिंग ग्राहकों का उपलब्ध करवा सके। इसको लेकर बैंक के संचालकगण और कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : 6 लाख की चोरी का अब तक नहीं लगा सुराग

ग्राहकों को वितरित किए एटीएम (Betul Samachar)
कार्यक्रम में नागरिक बैंक के उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड वितरित किये गये। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता के के शिव, श्रीराम पवार, बैंक के संचालक राजेंद्र साहू, निर्गुण देशमुख, राजेश राठौर, रितेश पवार, प्रितेश इंगले, संजय माकोड़े, राजू शर्मा, बैंक के सीईओ गोविंदराव कोसे, मैनेजर नवनीत श्रीवास, प्रदीप पवार, नितेश परिहार, मुकेश झारे, सुधाकर पवार, इंद्रपाल पुंडे, दीपक सलूजा, राजेश आहूजा, विकास मिश्रा, सुनील पवार, नीतू पटेल, नितिन बारस्कर, पार्षद अंजू राजू शर्मा, पवन यादव, पिंटू महाले, पूर्व पार्षद बंडू धोटे, सावन्या शेषकर, सतीश महाते, रहमान भाई, आनंद चौधरी, अतुल पगारिया, रमेश पवार,घनश्याम मदान, योगी खंडेलवाल, भागवत चढ़ोकार, अनिल पवार, शिवराज परिहार, संजय पाल, विवेक शर्मा, नामदेव बंजारे, संजू पवार, महावीर सोनकपुरिया, रामेश्वर पवार, कुंवरलाल नागले, आशीष पवार, इंदल यादव, सुभाष पवार, मां शारदा समिति से श्री राम तिवारी, ललित वाघमारे, संजू भाई, गिरधर मालवी, प्रजापति, स्टेट बैंक सदर के मैनेजर गौरव वर्मा, नेता राम रावत, राजेंद्र पवार, लाल साहू, रितेश बर्थडे, रवि सोनी, नवनीत देशमुख, सीएल डोंगरे, भीमसेन करदाते, दीपू सलूजा, युगल डोंगरे, उमेश गलफट, नारायण पांडे, दिनेश पाल, मनीष पाल, गणेश पंडाग्रे, के.आर गायकवाड, एसएन गाडगे, राम बिहारी मिश्रा, गौरव बारस्क, रितेश राठौर, रुपेश आहूजा, कुशकुंज अरोरा, सुनील शर्मा, विनय डोंगरे, कमलेश यादव, टिल्लू अग्रवाल, राजू गावंडे, पराग वर्मा अन्य मौजूद रहे।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई ने मनाया साहित्य का वसंत उत्सव



