देश-विदेश

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1250 रुपए?

Ladli Behna Yojana: Latest update on the next installment of Ladli Behna Yojana, know when Rs 1250 will come into the account?

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1250 रुपए?
Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1250 रुपए?
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम लाडली बहना योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए की गई है। मध्य प्रदेश सरकार अपनी इस योजना के अंतर्गत राज्य की करीब 1.2 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए की गई है। इस कारण इस स्कीम का लाभ दूसरे राज्य में रहने वाली महिलाएं नहीं उठा सकती हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप लाडली बहना योजना में आवेदन करके स्कीम का लाभ ले सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से….. (Ladli Behna Yojana)

खबर ये भी हैं : Samsung Galaxy S24 Ultra : iPhone की लंका लगाने जल्‍द लॉन्च होगा Samsung का यह नए टाइटेनियम डिजाइन वाला फोन, 200-मेगापिक्सल के साथ मिलेंगे झकाश फीचर्स -1

सीएम ने कहा-10 दिसंबर को मिलेंगे पैसे (Ladli Behna Yojana)

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टि्वटर पर एक वीडियो जारी कर साफ कहा है कि आने वाले 10 दिसंबर को बहनों के खाते में योजना की अगली किस्‍त आने वाली है। वीडियो में सीएम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा- आपके भाई की सदैव कोशिश रहेगी कि आप लोगों की जिंदगी में कोई परेशानी और कांटा न रहे। मैं अपनी आखिरी सांस तक आपके लिए काम करता रहूंगा। मेरी बहनों एक बार फिर 10 तारीख आ रही है। लाडली बहन की राशि अब फिर आपके खाते डाली जाएगी।

Tecno Spark Go : 7 हजार से कम दाम में खरीदे Tecno Spark स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ढ़ेर सारे फीचर्स

अब 3000 रुपये पहुंचेगी राशि (Ladli Behna Yojana)

सीएम ने वीडियो पर इसका भी संदेश दिया कि हम योजना की राशि बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। अब हम जल्‍द ही इसकी राशि बढ़ाकर 3000 रुपये पहुंचाने का संकल्‍प भी पूरा करेंगे। इसकी राशि को क्रमवार तरीके से बढ़ाया जाएगा। योजना का फायदा अभी करीब 1.32 करोड़ महिलाओं को दिया जा रहा है। इस योजना में प्रदेश की करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से ज्‍यादातर को इसका फायदा दिया जा रहा है।

Redmi 13C 5G : 5G की दुनिया में राज करने आया Redmi का धांसू कैमरे वाला Smartphone, जबरदस्त डिजाइन के साथ मिलेगी 5,000mAh की बड़ी बैटरी

योजना में कैसे करें आवेदन (Ladli Behna Yojana)

  • पंजीकरण के लिए महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र या लाडली बहना योजना के कैंप में जाना होगा।
  • यहां से फॉर्म लेकर जरूरी जानकारियां जैसे फोन नंबर, आईडी नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि डालना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद इसका सत्‍यापन कराकर योजना से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना होगा।
  • फिर योजना के अधिकारी फॉर्म का सत्‍यापन कराकर लाभार्थी के मोबाइल नंबर के जरिये ओटीपी भेजकर सत्‍यापित करेंगे।
  • सत्‍यापन के बाद लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा और उसे रजिस्‍ट्रेशन नंबर उपलब्‍ध कराएंगे।
  • इसके बाद लाभार्थी का योजना में पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

खबर ये भी हैं : Betul News : जिले की पांचो विधानसभाओं में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button