ऑटोमोबाइल

Royal Enfield ने किया बड़ा धमाका, कंपनी ने जारी किया फर्स्ट टीजर, 450cc इंजन से होगी लैस-RE Himalayan 452

RE Himalayan 452, Royal Enfield, Royal Enfield Himalayan 452, Bikes, Auto News, Royal enfield himalayan 452 price in india, royal enfield himalayan 452 price,

Royal Enfield ने किया बड़ा धमाका, कंपनी ने जारी किया फर्स्ट टीजर, 450cc इंजन से होगी लैस-RE Himalayan 452
RE Himalayan 452: रॉयल एनफील्ड ने अपनी अगली पेशकश हिमालयन 452 से पर्दा उठा लिया है। पहली झलक से साफ नजर आ रहा है। इस मॉडल को 1 नवंबर 2023 को बाजार में लॉन्च किया जाएगा। आरई हिमालयन 452 में 451.65cc लिक्विड-कूल्ड इंजन हो सकता है, जिसमें 4-वाल्व हेड और DOHC कॉन्फ़िगरेशन होगी। हालांकि इस समय इसके आधिकारिक पावर और टॉर्क आंकड़ों की जानकारी नहीं है। लेकिन, अटकलें हैं कि यह इंजन 8,000rpm पर 39.57bhp आउटपुट दे सकता है और 40-45Nm तक का टॉर्क दे सकता है। इसके अलावा, इसके 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होने की उम्मीद है।

खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : बेस्ट रिसर्च पेपर इन एग्रीकल्चर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए बैतूल के प्रियांशु पवार 

Royal Enfield ने किया बड़ा धमाका, कंपनी ने जारी किया फर्स्ट टीजर, 450cc इंजन से होगी लैस-RE Himalayan 452

Royal Enfield Himalayan 452 का डिजाइन

इस मोटरसाइकिल में एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक एलईडी हेडलैंप, छोटी विंडशील्ड, एक नई बीक, जो हीरो एक्सपल्स के समान दिखती है, फिर से डिजाइन किया गया फ्यूल टैंक, बड़ा इंटरकूलर, नए ग्रैब हैंडल, नए एग्जॉस्ट और साथ ही चारों ओर नए ग्राफिक्स मिलते हैं। कुछ अन्य बड़े बदलावों में अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स के साथ-साथ दोहरे उद्देश्य वाले टायर शामिल हैं, जिसमें फ्रंट व्हील वर्तमान हिमालयन पर देखी गई 21-इंच यूनिट से छोटा दिखता है। ये मोटरसाइकिल स्पोक व्हील के साथ पेश की गई है।

खबर ये भी हैं:Betul Today News : लकड़ी के टुकड़ों से बनाया आकर्षक आर्ट पीस

Royal Enfield Himalayan 452 का इंजन

रॉयल एनफील्ड ने अभी तक इस मोटरसाइकिल के स्पेक्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि नई हिमालयन एक बड़े 452 सीसी लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस होगी, जो लगभग 40 एचपी की पावर और 45 एनएम का टॉर्क पैदा करेगा। इसे एक 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। इसके विपरीत, पुरानी हिमालयन (वर्तमान पीढ़ी) में 411 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 24 एचपी पावर और 32 एनएम टॉर्क पैदा करता है।

खबर ये भी हैं:Betul Congress News : अलग-अलग गांव के 46 युवाओं ने विधायक निलय डागा के नेतृत्व में ली कांग्रेस की सदस्यता

बाजार में कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत

रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 452 की कीमत के बारे में हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्स-शोरूम में इसकी कीमत करीब 2।70 लाख रुपये तक हो सकती है। बाजार में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 की टक्कर केटीएम 390 एडवेंचर, बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस और येज्दी एडवेंचर से होगी। संभावना यह जाहिर की जा रही है कि इस मोटरसाइकिल को आगामी सात नवंबर को भारत के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

खबर ये भी हैं:Betul Voters Aware News : मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली 

Royal Enfield ने किया बड़ा धमाका, कंपनी ने जारी किया फर्स्ट टीजर, 450cc इंजन से होगी लैस-RE Himalayan 452

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 के फीचर्स

हिमालयन 450 के फीचर्स की बात करें तो इसमें एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ नेविगेशन, एक गोल हेडलाइट, ऑल-एलईडी लाइटिंग, डुअल एलईडी इंडिकेटर, ब्रेक सिग्नल और ट्रिपल-इन-वन टेललैंप शामिल हैं। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के लिए एक्सेसरीज की एक सीरीज भी पेश करेगी, जिसमें कई सीट विकल्प, मिरर, क्रैश गार्ड, हैंडलबार गार्ड, फुटपेग समेत सामान और बहुत कुछ शामिल हैं।

खबर ये भी हैं:Betul Samachar : स्वर्णकार समाज के उत्थान के प्रयास होंगे

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button