बैतूल

Short put Gold Medal : शाट पुट में प्रथम ने जीता गोल्ड मैडल, भोपाल में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक चैम्पियनशिप

Short put Gold Medal: Pratham won gold medal in short put, state level athletic championship held in Bhopal

Short put Gold Medal : शाट पुट में प्रथम ने जीता गोल्ड मैडल, भोपाल में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक चैम्पियनशिप
Short put Gold Medal : (बैतूल)। सीबीएसई क्लस्टर-12 एथलेटिक चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन भोपाल में एलएनसिटी वल्र्ड स्कूल द्वारा 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के लगभग 700 बच्चे भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में 26 से 28 अक्टूबर तक लड़कियों के लिए एवं 29 से 31 अक्टूबर तक लड़कों के लिए एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

खबर ये भी हैं : Betul News : निलय डागा को अपनी दुकान पर देख खुश हुआ कमल, पिलाई कड़क काफी

रविवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में मेक्रोविजन एकेडमी, बुरहानपुर में कक्षा 11वीं (कॉमर्स) में अध्ययनरत प्रथम भार्गव ने शाट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर गोल्ड मैडल हासिल किया है। अंडर 17 बालक वर्ग के लिए हुई शाट पुट प्रतियोगिता में एमवीए बुरहानपुर के प्रथम भार्गव ने पहला स्थान, डेली कॉलेज इंदौर के सिद्धार्थ अग्रवाल ने दूसरा स्थान एवं गरिमा विद्या बिहार सेकेण्डरी स्कूल इंदौर के विनय यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष चिचोली पर लगाए सभी आरोप निराधार: नितिन विश्वास 

Short put Gold Medal : शाट पुट में प्रथम ने जीता गोल्ड मैडल, भोपाल में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक चैम्पियनशिप

इस चैम्पियनशिप में 3000 मीटर रेस और लांग जंप प्रतियोगिताएं भी हुई। शाट पुट में प्रथम, नेशनल खेलने के लिए क्वालिफाई हो गए है। आगामी दिनों में एथलेटिक नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में होने जा रहा है। प्रथम को शाट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एलएनसिटी वल्र्ड स्कूल भोपाल में सम्मानित किया गया। गोल्ड मैडल जीतने के लिए प्रथम के कोच एमवीए के शिरीष धामने की ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की विशेष भूमिका रही है।

खबर ये भी हैं : Betul News : आप आशीर्वाद दें मैं बैतूल में बड़े उद्योग स्थापित करवाऊंगा-हेमंत खण्डेलवाल, बैतूल में विकास के नए आयाम करेंगे स्थापित

उल्लेखनीय है कि प्रथम भार्गव, बैतूल से प्रकाशित दैनिक राष्ट्रीय जनादेश के प्रकाशक- संपादक मयूर भार्गव एवं श्रीमति रश्मि भार्गव के सुपुत्र है। प्रथम की इस सफलता पर भार्गव परिवार के ईष्ट मित्रों, शुभचिंतकों, सामाजिक बंधुओं, गणमान्य नागरिकों, राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी है।

खबर ये भी हैं : Mobile Phone Addiction : अगर आपका बच्चा भी ज्यादा मोबाइल देखता है तो जानिए कैसे छुड़ाएं सेलफोन की लत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button