बैतूल

Sunisunai: कहीं आपने भी तो नहीं दे दिए नेता पुत्र को पैसे! हो जाओ सावधान!

Sunisunai: Somewhere you have not given money to the leader son! Be careful!

Sunisunai : एक जनप्रतिनिधि के पुत्र के कारनामें का गुणगान हर चौक चौराहे से लेकर भोपाल तक सुनने में आ रहा है। दरअसल मामला यह है कि यह जनप्रतिनिधि के कु पुत्र ने ऐसा कुछ कर डाला है कि इसके कारनामें से खुद जनप्रतिनिधि ही परेशान है, क्योंकि इसने अपने करीबियों को ही चुना लगा दिया। इसके कारनामें ऐसे है की इसने अपने करीबियों से काम ज़माने के नाम पर राशि ले ली और उस राशि को स्वयं के ऐशो आराम पर खर्च कर डाले। जब एक करीबी ने अपने पैसे मांगे तो नेता पुत्र झटके पर झटके देता दिखा। जिससे ग़ुस्से में आये रा….. ने साहब ने नेता पुत्र की इनोवा कार घर ले आई ! इसी बीच एक और व्यक्ति अपनी व्यथा सुनाते हुए कह रहा था कि रेता का काम दिलाने के नाम पर लाखों लिए है। नहीं देने पर पीड़ित कि माता ने ही उसे कॉल करना शुरू कर दिया। लेकिन बेशर्म पुत्र अपनी हरकतो से बाज नहीं आया।

ऑफ द रिकॉर्ड नेता पुत्र ने अपने और एक मित्र कि माता का बैतूल ट्रांसफर कराने के नाम पर कुछ राशि ली! जब काम नहीं हुआ तो मित्र ने पैसा वापस करने के लिए कहा नहीं देने पर मित्र उसके घर के सामने धरना देने बैठ गया। जिसके बाद आनन फानन में आधी राशि दी और भोपाल कि गाड़ी में बैठा कर उसे रवाना किया।

Sunisunai: पैसा निधि के माध्यम से पहुंचाने का प्लान

वैसे तो देखा जाए तो नेता पुत्र बालिक हो गया है लेकिन पेशे से अभी भी बेरोजगार ही घूम रहा है! लेकिन अपने ईष्ट मित्रो को रोजगार दिलाने का भरोसा अच्छा दिलाता है! अपने मित्रो से नेता पुत्र ने जो पैसे लिए है उसे लोटाने कि कावयद शुरू कर दी है लेकिन कहीं से पैसा जमने कि लाईन नहीं  जमी तो नेता पुत्र ने अब निधि के माध्यम से अकाउंट में पैसे डालने कि बात कही है !

महंगी कारो के शौकीन नेता पुत्र ने अपने ही गांव शहर के कई लोगों से पैसे उधार लेने कि जन चर्चा जोरों से सुनाई दे रही है।

इस कहानी के माध्यम से हम यही अपील करते है कि अगर आप किसी को पैसा देने का सोच रहे है तो न दे और अगर दे दिए है तो अभी ही वापस ले ले क्योंकि शायद पैसा आगे मिले या न मिले! यह कहानी किसी की आप बीती है! जिससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button