Betul Samachar : जयस मनाएगा सरदार विष्णुसिंह गोंड स्थापना दिवस, 11अगस्त को निकलेगी विशाल महारैली
Betul Samachar : Jayas will celebrate Sardar Vishnusinh Gond Foundation Day, a huge rally will be held on August 11
जयस की ब्लॉक स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने लिया निर्णय
Betul Samachar : (बैतूल)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णुसिंह गोंड स्थापना दिवस मनाने को लेकर रविवार को जयस की ब्लाक स्तरीय बैठक आमला आयोजित की गई। बैठक में 11 अगस्त को सरदार विष्णुसिंह गोंड स्थापना दिवस पर विशाल महारैली निकालने को लेकर सर्वसम्मति सहमति जताई गई।
उल्लेखनीय है कि कोठी बाजार बस स्टैंड का नाम सरदार विष्णु सिंह गोंड रखे जाने के बाद जयस संगठन द्वारा यहां सरदार विष्णु सिंह की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इस दिन को जयस संगठन द्वारा स्थापना दिवस के रूप में मनाते हुए विशाल रैली निकाली जाएगी।
रैली में लगभग 50 हजार आदिवासी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में जयस जिला अध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे, जयस जिला प्रभारी महेश शाह उइके, दिलीप पन्द्राम शिक्षा प्रभारी, आईटी सेल प्रभारी रामदीन इवने, सौरभ सलामे जिला जयस मीडिया प्रभारी, गोविंद उईके जयस ब्लॉक अध्यक्ष आमला, सुनील उईके जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष, दीपक धुर्वे जयस संरक्षक आमला, संदीप उईके, संतोष धुर्वे जयस ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आदि जयस कार्यकर्ता मौजूद थे।



