बैतूल

Betul Samachar: बरसात के दौरान बरेठा घाट पर सतत निगरानी रखी जाए एमपीआरडीसी की सडक़ों का उचित संधारण हो

Betul Samachar: Continuous monitoring should be done at Baretha Ghat during rainy season There should be proper maintenance of MPRDC roads

Betul Samachar: बरसात के दौरान बरेठा घाट पर सतत निगरानी रखी जाए एमपीआरडीसी की सडक़ों का उचित संधारण होBetul Samachar: (बैतूल) कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने गुरूवार को जिले के सडक़ निर्माण कार्य से जुड़े विभागों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों अंतर्गत संचालित सडक़ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार कार्य पूर्ण करने में लापरवाही कर रहे है उनके अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाए।

बैठक में कलेक्टर ने बरसात के दौरान बरेठा घाट पर सतत निगरानी रखने के निदेश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि वर्षाकाल में इस घाट पर आवागमन बाधित न हो एवं दुर्घटना की स्थिति न बने। कलेक्टर ने सेतू निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि उनके अधीन संचालित कार्य भी समय सीमा में पूर्ण किए जाए।

मध्य प्रदेश सडक़ विकास निगम के अधिकारियों को उनके अधीन सडक़ों के नियमित संधारण के निर्देश दिए। बैठक में बैतूल, चिचोली क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग के अनुविभाग के अधिकारी श्री आरएस सार्वे अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button