बैतूल

Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में निकाली विशाल बाइक रैली

Betul Congress News: Huge bike rally taken out in support of Congress candidate Nilay Daga

  • गांव-गांव घूमकर हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पक्ष में बनाया माहौल

  • कांग्रेस नेता राजेंद्र साठे एवं महेश पारधे के नेतृत्व में निकाली रैली

Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में निकाली विशाल बाइक रैली

Betul Congress News : (बैतूल)। बैतूल विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस की चुनावी ताकत अपनी पूरी रंगत में दिखी। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस नेता राजेंद्र साठे एवं महेश पारधे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में बाइक रैली निकाली। इस रैली ने लगभग 50 किलोमीटर का सफर किया। गांव-गांव में कांग्रेस को वोट देने की अपील आम जनता से की। कांग्रेस नेता राजेंद्र साठे ने कहा कि इस बार जनता पूरी तरह से पार्टी के साथ है। एकजुट होकर काम किया तो हमारी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : मतदान सबसे अनिवार्य कार्य, एनएसएस ने रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक

Betul Congress News : कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में निकाली विशाल बाइक रैली

बाइक एवं कार रैली सुहागपुर, मिलानपुर, नाहिया, साईंखंडारा, जावरा, रौंधा, लापाझिरी होते हुए बडोरा पहुंची। रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता ने मतदाताओं से कहा कि अब जरूरत है प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार की जो युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने अपने वचन पत्र में गारंटी दी है कि हर हाथ को रोजगार देंगे। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रत्याशी निलय डागा को विजयी बनाकर प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनाएं।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : मुझे किसी ने सीसीबी अध्यक्ष पद से नही हटाया, मैनें दिया था रिजाइन-अशोक पांसे

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button