CrimeIndore

Indore Police News: सोशल मीडिया पर अपराधियों को प्रमोट करने वालों पर भी होंगी कार्रवाई

Indore Police News: Action will also be taken against those who promote criminals on social media

Indore Police News: इंदौर पुलिस अब सोशल मीडिया पर गुंडों और अपराधियों को प्रमोट करने वाले लोगों पर सख्त नजर रखेगी। पुलिस ने ऐलान किया है कि अपराधियों की पोस्ट पर लाइक और कमेंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन, देशद्रोही पोस्ट, हेट स्पीच, और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Indore Police News

Indore Police News: अपराधियों की फ्रेंडलिस्ट पर भी पुलिस की नजर

पुलिस अपराधियों और बदमाशों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच लगातार कर रही है। उनकी फ्रेंडलिस्ट में शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है। ऐसे लोग जो बदमाशों की पोस्ट को लाइक, शेयर या कमेंट करते हैं, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Indore Police News: गुंडागर्दी और हथियारों का प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त

पुलिस ने चेतावनी दी है कि हथियारों के साथ फोटो, वीडियो, या रील अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थलों पर ओपन फायरिंग, ड्राइविंग स्टंट, और डराने-धमकाने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले पोस्ट भी पुलिस की रडार पर रहेगी।  

Indore Police News

Indore Police News: साइबर सेल करेगा सख्त निगरानी

इंदौर पुलिस की साइबर सेल अब बदमाशों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों से बचें और सोशल मीडिया पर अपराधियों को किसी भी प्रकार का समर्थन न दें।  

Indore Police News

Indore Police News: यह कदम इंदौर शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने और अपराध की प्रवृत्ति को खत्म करने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस ने कहा है कि इस प्रकार की कार्रवाई कानून व्यवस्था को मजबूत बनाएगी और अपराधियों के मनोबल को तोड़ेगी।

______________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button