बैतूल

यादव समाज के शहर अध्यक्ष का चैलेंज – “शेर सड़क पर, सांप बिल में”

बागेश्वर धाम सरकार को चैलेंज देने वाला कथित आर्युवेद आचार्य प्रकाश टाटा अब है कहाँ!

छिंदवाड़ा : हिंदू हृदय सम्राट और हिंदू राष्ट्र के कट्टर समर्थक बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के मुखारबिंद से छिंदवाड़ा में दिव्य कथा का वाचन कल से शुरू हो गया है। जिसमें छिंदवाड़ा सहित आस-पास के क्षेत्रों से लाखों हिंदू धर्म के अनुयायी द्वारा अपने आराध्य की कथा का श्रवण किया जा रहा है।  5 अगस्त को स्वामी धीरेंद्र शास्त्री के छिंदवाड़ा आगमन के बाद शहर पूरी तरह भगवामय हो चुका है। शहर में लगातार चर्चा है कि कल 6 अगस्त को स्वामी धीरेंद्र शास्त्री अपने दिव्य दरबार का आयोजन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार के दिन स्वामी धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। छिंदवाड़ा यादव समाज के अध्यक्ष और राष्ट्रीय गौ रक्षा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी अविनाश यादव ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज को देश में चैलेंज देने वाले एक कथित आर्युवेद आचार्य प्रकाश टाटा  को चैलेंज देकर दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा है। अविनाश यादव के अनुसार उन्हें धीरेंद्र शास्त्री में संपूर्ण निष्ठा है। स्वामी जी कथित आर्युवेद आचार्य की सारी कुंडली खोल कर रख देंगे।बता दें कुछ समय पूर्व बॉलीवुड सेलिब्रिटी के उपचार का दावा करने वाले कथित आर्युवेद आचार्य प्रकाश टाटा ने स्वामी धीरेंद्र शास्त्री को 1 करोड़ रूपए का चैलेंज देकर उनका पर्चा बताने की बात की थी। अब जब छिंदवाड़ा में स्वामी धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हुआ है, तब से ही सोशल मीडिया सहित क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। चर्चा है कि बागेश्वर धाम छिन्दवाड़ा में है तो प्रकाश टाटा बिल में दुबक गए हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button