बैतूल

Betul Samachar : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया लीगल एड डिफेंस कार्यालय का शुभारंभ

Betul Samachar: District and Sessions Judge inaugurated Legal Aid Defense Office

विचाराधीन बंदी, निर्धन व्यक्ति एवं महिलाओं को पैरवी करने उपलब्ध कराए जाएंगे अधिवक्ता

Betul Samachar : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया लीगल एड डिफेंस कार्यालय का शुभारंभ

Betul Samachar : (बैतूल)। जिला न्यायालय परिसर में स्थित लीगल एड डिफेंस कार्यालय का शुभारंभ बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण द्वारा किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली द्वारा संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसल योजना 2022 अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जेल में बंद अपराध के आरोपी/व्यक्तियों को उनके अपराधिक मामलों में बचाव हेतु चयनित कुल 6 डिफेंस काउंसल के लिए बुधवार को लीगल एड डिफेंस काउंसल कार्यालय का शुभारंभ जिला न्यायालय परिसर बैतूल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल के अध्यक्ष प्राणेश कुमार प्राण द्वारा फीता काटकर तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

Betul Samachar : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया लीगल एड डिफेंस कार्यालय का शुभारंभइस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय (छुन्ना) मिश्रा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल श्यामकिशोर शुक्ला, विशेष न्यायाधीश श्रीमती दिव्यांगना जोशी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय पीसी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) श्रीमती कुमरे, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीशों में आदेश कुमार मालवीय, आशीष टांकले, हेमंत यादव, सीजेएम श्री मंडलोई, न्यायिक दण्डाधिकारियों श्री मीणा, श्री डोडवे, श्री अलावा, श्री मेढा, श्रीमती उइके, श्रीमती माहेश्वरी, श्रीमती मौर्य, सचिव विधिक सहायता श्रीमती दीपिका मालवीय, विधिक सहायता अधिकारी सोमनाथ राय,  अधिवक्ता संजय पप्पी शुक्ला, उपाध्यक्ष जयदीप रूनवाल, योगेश पाटिल पुस्तकाध्यक्ष, सहित अन्य मौजूद थे।

लीगल एड डिफेंस कार्यालय के माध्यम से विचारधीन बंदी, निर्धन व्यक्ति एवं महिला आदि को विचारण के दौरान पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए नवनियुक्त चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्याम किशोर शुक्ला, डिप्टी चीफ एजाज खान, सुरेश राक्से तथा असिस्टेंड लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुनील मोरे, अजय सिरसाम, कुमारी प्रियंका चौरसिया पैरवी करेंगे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button