Chhindwara Samachar : शास्त्रों का सार है भागवत : नागेंद्र ब्रह्मचारी
Chhindwara Samachar : Bhagwat is the essence of scriptures: Nagendra Brahmachari
छिन्दवाड़ा : श्री राम मंदिर छोटी बाजार में पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर शारदा मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा आयोजित भागवत कथा में प्रथम दिन भागवत का महत्व बताते हुए योगीराज महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी जी ने कहा की भागवत का सार उसी व्यक्ति की समझ में आता है जिसे आत्मज्ञान हो गया हो भागवत परमहंस संहिता है।
कथा कहानी नहीं है भागवत में जीवन का सार है।
केवल कथा कहानी नहीं भागवत में जीवन का सार छिपा हुआ है वक्ता जितनी साधना करता है उतने भागवत के गुण अर्थ को समझ पाता है इसलिए अनेक वक्ता केवल भागवत की विषय सूची तक ही सीमित रह जाते हैं सार तत्व तक नहीं पहुंच पाते सार तत्व आत्म ज्ञानी महापुरुष सुखदेव जैसे ही प्राप्त करके जन्म और मरण से जीव आत्मा को मुक्ति प्रदान करा देते हैं जैसे परीक्षित को आत्म ज्ञान कराकर सुखदेव ने मुक्त कर दिया यह कथा कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है जो व्यक्ति भागवत कथा सुन लेता है उसे अर्थ,धर्म, कर्म और मोक्ष चारों फल मिल जाते भागवत भगवान कृष्ण का स्वरूप है सारे वेदों पुराणों का सार है आज प्रथम दिन कलश यात्रा में श्री बड़ी माता जी एवं श्री राम मंदिर का पूजन के साथ भागवत प्रारम्भ हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूण्य लाभ प्राप्त किया।



