Betul News : जीव, पेड़ पौधों की 12 करोड से अधिक वैज्ञानिक पहचान हो चुकी है
Betul News: More than 12 crore species of animals and plants have been scientifically identified.
बायोडायवर्सटी कंसर्वेशन पर नेशनल वेबीनार संपन्न

Betul News : (बैतूल)। जेएच कॉलेज में प्राणी शास्त्र विभाग के तत्वावधान में बायोडायवर्सटी कंसर्वेशन चैलेंजेस एंड साल्युशन (जैवविविधता का संरक्षण चुनौतियां एवं समाधान)विषय पर नेशनल वेबीनार संपन्न हुआ। वेबीनार जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान, प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार तिवारी, विभागध्यक्ष डॉ.बीडी नागले, सारणी से प्राचार्य डॉ.प्रमिला वाधवा, संयोजक डॉ.सुखदेव डोंगरे सहित पूरे भारत से 24 विषय विशेषज्ञ प्राध्यापक और 106 विद्यार्थियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस मौके पर नागपुर से डॉ.आशीधारा दखेकर ने कहा कि जैव विविधता में जीव-जंतु एवं पेड़ पौधों की 12 करोड से अधिक वैज्ञानिक पहचान की जा चुकी है। जिसमें से अनेक जीव-जंतु-पेड़ पौधे विलोपित हो चुके हैं। डॉ.भरत पंद्राम ने कहा कि पूरी पृथ्वी पर समुद्र में एवं वायु में अनेक जीवन निवासरत है जिनसे मानव एवं जीवों को भोजन, दवाई, इधन प्राप्त होता है।
घनश्याम मदान ने कहा कि जिस रफ्तार से पेड़ काटे जा रहें हैं उसके अनुपात में पौधा रोपण नहीं हो रहा है। डॉ.राकेश तिवारी ने कहा कि पेड़ों के साथ जीव जंतु का संरक्षण भी अति आवश्यक है। डॉ.शीतल चौधरी, प्रो.शंकर सातनकर ने भी अपने विचार प्रकट किए। वेबीनार में कुछ प्रध्यापकों एवं शोधर्थियों के शोध पत्रों का वाचन किया गया। संयोजक डॉ.सुखदेव डोंगरे ने नेशनल वेबीनार की रूपरेखा बताई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रतिभा चौरे एवं डॉ.निहारिका भावसार ने व आभार डॉ.बीडी नागले द्वारा व्यक्त किया गया। वेबीनार के तकनीकी संयोजक प्रो.पंकज बारस्कर व प्रो.संतोष पाटिल सहित प्राध्याक डॉ.मनोहरराव गावंडे, प्रो.संजय विश्वकर्मा, डॉ.कमलेश अहिरवार, प्रो.किरण खातरकर, शैलेन्द्र वाईकर, प्रो.ऋषिकांत पंती विद्यार्थियों में किरण ढांढाले, राम सोनी, सविता मानेकर, शिल्पी शर्मा, रिपांक्शी वर्मा, सोनम उइके, नवनीत काकोडिय़ा, रूपेश परते आदि का सराहनीय योगदान रहा।



