बैतूल

Betul Smachar: पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले के विरोध में एनएसयूआई ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Betul Smachar: NSUI took out a rally and protested against the scam in Patwari exam

Betul Smachar: पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले के विरोध में एनएसयूआई ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन Betul Smachar:(बैतूल)। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाला को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जैद खान के नेतृत्व में लल्ली चौक कोठी बाजार से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर शिवराज सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान शिवराज सरकार में डिग्री बिकेगी बाजार में जैसे नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पटवारी परीक्षा घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।जिला अध्यक्ष जैद खान ने आरोप लगाया कि पटवारी भर्ती परीक्षा सुनियोजित थी, इसकी सीबीआई से जांच कर घोटाले के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि पटवारी भर्ती में सत्तारूढ़ दल बीजेपी के एक विधायक के परीक्षा केंद्र से ना सिर्फ 144 अभ्यर्थियों का चयन हो गया है बल्कि टॉप 10 में 7 परीक्षार्थी ग्वालियर के एनआरआई कॉलेज से हैं। वहीं, 9000 अभ्यर्थियों में से अधिकतर चयनित अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के कॉलेज हैं। इसमें जालसाजी साफ नजर आ रही है। यही नहीं टॉपर के अधिकतर हस्ताक्षर हिंदी में हैं और एक ही परीक्षा केंद्र में इतनी टॉपर आना जांच का विषय है। संयुक्त परीक्षा केंद्र के इतने कठिन पेपर में अन्य परीक्षा केंद्रों में से जहां अभ्यार्थी 140 नंबर नहीं ला पा रहा था, वहीं कथित तौर पर एनआरआई कॉलेज ग्वालियर में इस केंद्र में अभ्यर्थी ने 188 अंक हासिल किए, जो कि एक बड़ा परीक्षा परिणाम घोटाला साबित हो रहा है।

भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएBetul Smachar: पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले के विरोध में एनएसयूआई ने रैली निकालकर किया प्रदर्शनएनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के युवाओं और युवतियों को अपना भांजा और भांजी बताते हुए खूब छाती पीटते हैं और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार में लिप्त उनकी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं को संरक्षण देते हैं।एनएसयूआई मांग करती है कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाकर उन्हें जेल भेजा जाए। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई कार्यकर्ता रामकुमार नागवंशी, प्रशांत गोयल, नितिन विश्वास, निलेश धुर्वे, अविनाश ठाकुर, राजा खान, राहुल मालवी, अमन खान, यश साहू, निखिल बारस्कर, आकाश मसतकर, खेमराज मिश्रा, सुभाष बेलवंशी, आकाश सेन नवीन कुबड़े, अंकित ताम्रकार, आयुष, तरुण सलामे, आयुष अकोले, आकाश कुमार सहित सैकड़ों परीक्षार्थी एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button