बैतूल
Chhindwara News : कथा में चोरी हो गई सोने की चेन, कथा सुनने आई थी महिला
Chhindwara News : The gold chain was stolen in the story, the woman had come to listen to the story
छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा में पंडित धर्मेंद्र शास्त्री की कथा सुनने गई एक महिला के गले से डेढ़ तोले की चेन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत महिला ने उमरानाला चौकी में की है। जानकारी के मुताबिक एलआईसी ऑफिस छिंदवाड़ा के पास रहने वाली अनीता श्रीवास्तव उम्र 60 वर्ष ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा सुनने सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंची थी। कथा के दौरान अज्ञात महिला द्वारा गले की चेन चुरा ली गई। कुछ लोगों का मोबाइल कुछ लोगों की चेन और कुछ लोगों की जेब कट गई बता दे।लोगों की धीरेन्द्र शास्त्री की कथा पंडाल में ऐसी कई शिकायत सामने आई है, पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



