छिंदवाड़ा

Chhindwara News : जिला स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Chhindwara News : District level roll ball competition organized

Chhindwara News : नगर के बालाजी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छिन्दवाड़ा से बालाजी पब्लिक स्कूल, जय गुरुदेव इंटरनेशनल, भारत भारती, फर्स्ट स्टेप, निर्मल पब्लिक स्कूल, संस्कार वैली, पोद्दार इंटरनेशनल एवं मोहखेड़ विकासखंड की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ष के अंतर्गत बालक-बालिका वर्ग के मैच खेले गए तथा संभाग स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति बी अनुराधा नायडू, एसोसिएट डायरेक्टर श्री बी आदर्श नायडू, खेल प्रशिक्षक जयंत बुरुजवाड़े, पृथ्वीराज सिंह चौहान, शेख इदरीश अहमद, युनुस खान, सेल्मोन रक्षे, मुकेश कुमरेती, रेफरी गौरव यादव सहित शिक्षक स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button