Betul Assembly Election : 10 राउंड पूरे भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने बनाई 11 हजार से ज्यादा की लीड…
Betul Assembly Election: 10 rounds completed, BJP candidate Hemant Khandelwal made a lead of more than 11 thousand...

|
Betul Assembly Election : (बैतूल)। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल को 6156 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को 5491 मत प्राप्त हुए और भाजपा ने पहले राउंड में 965 वोट से बढ़त ली। दूसरे राउंड में भाजपा ने 7226 और कांग्रेस को 5056 वोट प्राप्त हुए। भाजपा ने 2170 वोट की बढ़त ली।तीसरे राउंड में भाजपा 7645 और कांग्रेस ने 6218 मत लिए भाजपा को 1427 मत अधिक मिले। चौथे राउंड में भाजपा ने 6482 और कांग्रेस को 6764 मत लिए जिसमे कांग्रेस को 282 मत की मामूली बढ़त मिली। पांचवे राउंड में भाजपा को 6800 और कांग्रेस को 5494 मत प्राप्त हुए। इस राउंड में भाजपा ने 1306 मत की बढ़त ली।
खबर ये भी हैं : Betul Assembly Election Results 2023 : तीसरे राउंड में बैतूल जिले में ये प्रत्याशी को अधिक मत…
6वे राउंड में कांग्रेस 5494 और भाजपा को 6800 मत मिले सातवे राउंड में कांग्रेस को 5729 भाजपा 6405 आंठवे राउंड में कांग्रेस 5551 भाजपा को 7555 मिले 9वे राउंड में कांग्रेस को 5658 और भाजपा को 6303 मत प्राप्त हुए। 9 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल को कुल 62 हजार 232 और कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को 52 हजार 74 मत मिले। इस राउंड तक कुल 1 लाख 18 हजार 471 मत की गणना की जा चुकी है।भाजपा प्रत्याशी 10 हजार 158 मत की बढ़त बना चुके है। 10वें राउंड में हेमंत खंडेलवाल को 68314 और निलय डागा को 57090 मत मिले हैं। 10वें राउंड तक हेमंत खंडेलवाल को 11224 की बढ़त ले चुके हैं। मतगणना जारी है…
खबर ये भी हैं : Betul Assembly Election Results 2023 : छटवां राउंड में पांचों सीट पर ये प्रत्याशी हैं आगे…
|



